फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सिविल जज को अधिवक्ताओं ने किया विदा

सिविल जज को अधिवक्ताओं ने किया विदा

Wed, 17 Apr 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिविल जज को अधिवक्ताओं ने किया विदा
फोटो-
विज्ञापन

सिविल जज को अधिवक्ताओं ने किया विदा
कुंडा से मेरठ के लिए हुआ है तबादला
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दीवानी न्यायालय के सिविल जज घनेंद्र कुमार का ट्रांसफर मेरठ के लिए हो गया है। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने उन्हें विदा किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनके सामाजिक कार्यों को हमेशा याद रखने की बात कही। अधिवक्ताओं ने कहा कि एसीजेएम हमेशा सामाजिक कार्यो में बढ़ चढक़र हिस्सा लेते रहे। उन्होंने शासन के कार्यों के अलावा भी समाज को तमाम कार्यों में सहयोग करते रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जहां उन्हें माला पहनाकर विदा किया तो एसीजेएम ने भी सभी अधिवक्ताओं के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशासनिक या न्यायिक कार्य सहयोग से तेजी से होता है। कुंडा न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उनके हर कार्य में सहयोग किया। इसके लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। यही नहीं उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के माध्यम से ही समाज के सारे कार्य पूरे किए जाते रहे। इस दौरान अधिवक्ता खुर्शीद आलम, वैभव पांडेय, नायडू सर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो-
सोशल मीडिया पर वायरल हुई नामांकन में शामिल एनपीआरसी की तस्वीर
कौशाम्बी में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के नामांकन में शामिल होने की चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। सोशल मीडिया पर विहार विकास खंड के एक एनपीआरसी की फोटो भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान मौजूदगी की वायरल हुई है। जिसे लेकर सियासी गलियारों के साथ ही शिक्षा विभाग में खासी चर्चा है।
विज्ञापन

बिहार ब्लाक के कोडऱाजीत निवासी राम सिंह शिक्षक होने के साथ ही भाव न्याय पंचायत के एनपीआरसी भी हैं। मंगलवार को उनकी फोटो भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य नेताओं के साथ वायरल हुई है। कहा जा रहा है कि वह निवर्तमान सांसद विनोद सोनकर के नामांकन में शामिल होने के लिए कौशाम्बी गए थे। फोटो के सोशल मीडिया पर लोड होते ही इस पर खूब कमेंट आने शुरू हो गए। कोई उन्हें भाजपा का एजेंट बता रहा था तो कोई उन्हें सस्पेंड करने की बात कहता रहा। फिलहाल इस पर सोशल मीडिया पर पूरे दिन चर्चा रही। इस बारे में एबीएसए का कहना है कि जांच कराई जाएगी। अगर वह वास्तव में नामांकन में शामिल होने गए थे तो इसकी रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-
मानहानि का आरोप लगाकर सपा प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज को भेजी नोटिस
सभाओं में राजा भैया के खिलाफ गलत बयानी करने मान मार्यादा नष्ट होने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी द्वारा सभाओं में दिए गए बयानों का संज्ञान लेकर मानहानि बताते हुए पांच करोड़ रुपये की नोटिस भेजी है। इसके साथ ही कहा गया है कि अगर वह इस समयावधि में अदायगी नहीं करते हैं तो सक्षम न्यायालय में उनके खिलाफ वाद दायर किया जाएगा। गठबंधन प्रत्याशी ने लोकसभा क्षेत्र की विधानसभाओं में राजा भैया पर कई आरोप लगाए हैं।

लोकसभा चुनाव क्षेत्र कौशाम्बी में गठबंधन के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज ने रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया पर कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने रघुराज प्रताप सिंह को महिलाओं का बलात्कारी बताते हुए मुस्लिम समाज की लानत मलामत की थी। इसके साथ ही दिलेरगंज कांड की भी चर्चा की थी। जिसका कहीं कोई जिक्र नहीं बताया जाता है। इसकी जानकारी बाबूगंज कार्यालय पर देते हुए जनसत्ता लोकतांत्रिक के विधि परामर्शदाता हनुमान प्रसाद ने बताया कि सभाओं में लाउडस्पीकर के माध्यम से यह आरोप लगाए गए हैं। इसके चलते उनके मुवक्किल राजा भैया की घोर मान हानि हुई है। साथ ही सामाजिक मान मर्यादा नष्ट होने के साथ ही गहर मानसिक आघात लगा है। बताया कि उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। अगर वह तय समय में पंाच करोड़ रुपये का मुआवजा नहीं अदा करते तो उनके खिलाफ धनराशि वसूली के लिए सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा। इस मुकदमे का खर्च भी उन्हें देना होगा। राजा भैया के पीआरओ ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि मुसलमानों की लानत मलामत करने वाले इंद्रजीत सरोज ने ही कौशाम्बी में मुसलमानों को जलाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी वह मुसलमानों की आड़ लेकर साम्प्रदायिक सौहार्द को नष्ट करने के लिए अपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed