फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बच्चों का आहार खा रहे जानवर

बच्चों का आहार खा रहे जानवर

Wed, 09 Jan 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
बच्चों का आहार खा रहे जानवर

विज्ञापन
बच्चों का आहार खा रहे जानवर
आंगनबाड़ी केंद्र में लटक रहा है ताला, शिकायत के बाद भी अफसरों ने साधी चुप्पी
रखहा (ब्यूरो)। बच्चों और गर्भवती महिलाओं को बांटने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाला पोषाहार जानवरों का आहार बना है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी सीडीपीओ कार्रवाई करने के बजाए जांच के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा कर रही हैं। गांव के लोगों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों को दंडित करने की मांग की है।

बाबा बेलखरनाथधाम विकास क्षेत्र के दर्जनों आंगनबाड़ी केंदों पर महीनों से ताला लटक रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां खुलेआम पोषाहार को बाजारों में ऊंचे दामों पर बेच रही हैं। क्षेत्र के पूरेघना आंगनबाड़ी केंद्र पर लगभग एक माह से ताला नहीं खुला है। गांव के राकेश कुमार, संदीप कुमार, अनुराग, छोटू ने आरोप लगाया कि केंद्र पर आने वाला पोषाहार गांव के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को नहीं बांटा जा रहा है। गांव के लोगों की शिकायत के बाद भी सुपरवाइजर और सीडीपीओ जांच करने नहीं आती हैं। गांव के लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मामले की जांचकर दोषियों को दंडित करने की मांग की है। जिला कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं था। जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed