{"_id":"5981d91f4f1c1b73788b46f5","slug":"191501681951-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंसिपल ने 6 बच्चों को कालेज से किया बाहर 17-45-57","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंसिपल ने 6 बच्चों को कालेज से किया बाहर 17-45-57
Updated Wed, 02 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। समाज कल्याण विभाग से संचालित आश्रम पद्धति विद्यालय के छह छात्रों को जबरन स्कूल से बाहर कर दिया गया है। प्रिंसिपल बच्चों का दाखिला कालेज में न करने की जिद पर अड़े हैं।वहीं बच्चे इसी स्कूल में पढ़ने के लिए अडे़ हुए हैं।
नारायणपुर स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय आए दिन सुर्खियों में रहता है। बीते वर्ष खराब भोजन और नाश्ता का आरोप लगाकर छात्र सड़क पर उतर आए थे। इस वर्ष अगस्त के पहले दूसरे दिन ही करीब छह बच्चों को बाहर करने को लेकर चर्चा में हैं। स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल ने कक्षा दस की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले आशीष तिवारी, सचिन सरोज, एकलाख, कुलदीप सरोज, विवेक कुमार, उमाशंकर आदि का कक्षा ग्यारह में दाखिला लेने के बजाय टीसी देकर बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रिंसिपल ने इन बच्चों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है। जबकि बच्चे इसी स्कूल में दाखिला लेने की जिद पर अडे हुए हैं। बुधवार को प्रिंसिपल ने बच्चों को जबरन स्कूल से बाहर कर दिया। प्रभारी प्रिंसिपल अमरनाथ ने बच्चों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाते हुए दाखिला नहीं लेने को कहा है। समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने फैसले को जायज ठहराया है।