{"_id":"5c87ee96bdec2214065a4c69","slug":"181552412310-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सालभर पढ़ाई के बाद भी नहीं दे सके परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सालभर पढ़ाई के बाद भी नहीं दे सके परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सालभर पढ़ाई के बाद भी नहीं दे सके परीक्षा
कालेजों द्वारा आनलाइन परीक्षा फार्म न भरे जाने से दर्जनों छात्र-छात्राओं को नहीं मिला एडमिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कालेजों की लापरवाही के कारण साल भर पढ़ाई करने के बाद भी दर्जनों छात्र-छात्राएं इस बार परीक्षा में शामिल नहीं हो सके हैं। कालेजों द्वारा आनलाइन परीक्षा फार्म न भरे जाने के कारण विश्वविद्यालय ने उनका प्रवेश पत्र जारी नहीं किया। परीक्षा के समय एडमिट कार्ड न मिलने से परेशान छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय से लेकर कालेजों तक चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी समस्या सुनने के लिए तैयार नहीं है।
जिले के महाविद्यालयों की लापरवाही से दर्जनों छात्र-छात्राओं की साल भर की पढ़ाई बर्बाद हो गई है। जिले के कुछ महाविद्यालयों में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का दाखिला वर्ष 2018-19 में लिया गया। छात्र-छात्राएं प्रतिदिन चलने वाली कक्षाओं में भी शामिल हुए। उनकी हाजिरी भी लगती रही। परीक्षा के दो दिन पूर्व जब वह एडमिट कार्ड लेने पहुंचे तो उन्हें जानकारी दी गई कि उनका प्रवेशपत्र विश्वविद्यालय से जारी नहीं किया है और वह इस बार परीक्षा भी नहीं दे सकेंगे। इसकी जानकारी मिलने के बाद छात्र-छात्राएं परेशान हो गए। वह विश्वविद्यालय से कालेज तक चक्कर काट रहे हैं।
वर्जन---
आनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए बार-बार सूचना कालेजों को दी जाती रही। दो बार विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरने की सूचना जारी की गई। इसके बाद भी कालेजों ने लापरवाही की। जिससे छात्र-छात्राओं के परीक्षा फार्म नहीं भरे जा सके। लापरवाही करने वाले कालेजों के खिलाफ जांच की जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. विनीता यादव, कुलसचिव, राज्य विश्वविद्यालय, प्रयागराज।
कालेज के बाहर मारपीट, मची भगदड़
प्रतापगढ़। शहर के एमडीपीजी कालेज के बाहर मंगलवार की शाम दो गुटों में मारपीट हो गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही मारपीट करने वाले भाग निकले। भंगवाचुंगी चौकी इंचार्ज ने बताया कि मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।