फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गांधी का निधन अपूर्णनीय क्षति : योगी

गांधी का निधन अपूर्णनीय क्षति : योगी

Sat, 15 Dec 2018 08:11 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
गांधी का निधन अपूर्णनीय क्षति : योगी
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के पिता और नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी के निधन पर शोक जताने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेल्हा पहुंचे। सदर बाजार स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास पर सीएम ने उनके पिता स्व. भारत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शोकाकुल काबीना मंत्री और उनके परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। योगी ने कहा कि भारत सिंह गांधी का निधन अपूर्णनीय क्षति है। करीब सात मिनट रुकने के बाद सीएम लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ को दोपहर 1.35 बजे बेल्हा आना था, लेकिन तकरीबन एक घंटे की देरी से 2.30 बजे उनका हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां जिलाधिकारी शंभु कुमार, सदर विधायक संगमलाल गुप्ता, रानीगंज विधायक धीरज ओझा समेत अन्य भाजपा नेताओं ने उनकी अगुवाई की। राज्यमंत्री महेंद्र सिंह के साथ मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से सीधे काबीना मंत्री मोती सिंह के लिए आवास के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचने के बाद सीएम ने सबसे पहले काबीना मंत्री के दिवंगत पिता भारत सिंह गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन

इसके बाद वह भीतर कमरे में चले गए। वहां मंत्री के साथ ही उनके बड़े भाई प्रताप बहादुर सिंह बड़ेलाल, छोटे भाई वीरेंद्र कुमार सिंह मानिक और बेटे राजीव प्रताप सिंह नंदन, भतीजे प्रदीप कुमार सिंह बाले से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के साथ ही राज्यमंत्री महेंद्र सिंह ने भी शोक जताया। करीब सात मिनट तक रुकने के बाद सीएम पुलिस लाइन के लिए रवाना हुए। जहां से करीब 2.57 बजे वह हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान विधायक संगमलाल गुप्ता, धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, प्रदेश के अपर मुख्य सूचना सचिव अवनीश अवस्थी, डीएम शंभु कुमार, एसपी एस आनंद, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

भाग्यशाली हैं, आपके पिता शतायु हुए
नगर पालिका के पूर्व चेयरपर्सन भारत सिंह गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने काबीना मंत्री मोती सिंह को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आपके पिता का निधन अपूर्णनीय क्षति है, लेकिन आप भाग्यशाली हैं कि वह शतायु हुए और आपको उनकी सेवा का अवसर मिला। कैबिनेट मंत्री ने सीएम को बताया कि नगर पालिका के चेयरपर्सन रह चुके उनके पिता भारत सिंह गांधी हमेशा सदर बाजार स्थित आवास पर ही रहते थे।


चेहरा दिखाने में लगे रहे नेता, अफसरों की फूलती रही सांस
सीएम के बेल्हा आगमन के बाद भाजपा और अपना दल के नेताओं में अपना चेहरा दिखाने की होड़ लगी थी। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से काबीना मंत्री के आवास तक नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। हर कोई सीएम से मिलकर उन्हें अपना चेहरा दिखाने के लिए परेशान थे। हेलीपैड से मंत्री के आवास तक भाजपाई उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करने के लिए परेशान रहे। दूसरी तरफ सीएम के आगमन के बाद अफसरों की सांस फूलती रही। उन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि सीएम कहीं कुछ चेक करने न निकल जाएं। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने इस दौरे को पूरी तरह से निजी और सिर्फ शोक जताने तक ही सीमित रखा। पत्रकारों के सवाल पर भी वह कुछ बोलने के बजाए आगे बढ़ गए। उनके जाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

सीएम के आगमन में देरी से बढ़ी बेताबी
मुख्यमंत्री को अयोध्या से चलकर दोपहर करीब 1.35 बजे प्रतापगढ़ आना था, लेकिन करीब एक घंटे की देरी से 2.30 बजे उनका उडनखटोला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पहुंचा। इससे पहले सीएम के आगमन की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग मंत्री मोती सिंह के आवास पर जुट गए थे। उनके आने में देरी से लोगों की बेताबी बढ़ती जा रही थी। सभी विभागों के अफसर भी फोन से सीएम के बारे में जानकारी लेते रहे। मुख्यमंत्री के जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।


छतों से सीएम को देखते रहे लोग
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जिले में आगमन की सूचना के बाद लोग उन्हें देखने के लिए परेशान थे। दोपहर ढाई बजे के करीब जब सीएम का काफिला पुलिस लाइन से सदर बाजार स्थित मंत्री मोती सिंह के आवास के लिए निकला तो लोग उन्हें देखने के लिए घरों की छतों और दरवाजे पर खड़े हो गए। सीएम ने भी हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed