{"_id":"5b4dfa9d4f1c1b50748b5771","slug":"181531837085-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिथीन के खिलाफ चला अभियान, वसूला जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिथीन के खिलाफ चला अभियान, वसूला जुर्माना
Updated Tue, 17 Jul 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद मंगलवार को पहली बार शहर में अभियान चला। दोपहर में पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बाजार में पहुंचते ही दुकानदार पालिथीन को छिपाने के साथ ही अलर्ट हो गए। हालांकि आधा दर्जन दुकानदारों से टीम ने 98 ग्राम प्रतिबंधित पालिथीन बरामद होने पर एक हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए गए। मंगलवार की कार्रवाई अधिक देर तक नहीं चल सकी, दुकानदारों का कहना था कि पॉलिथीन की जगह पॉलीबैग की जब तक व्यवस्था नहीं होती है, तब तक उनके साथ नरमी बरती जाए।
पॉलिथीन और थर्माकोल पर पाबंदी लगने के बाद मंगलवार को पहले दिन जिला प्रशासन सख्त हुआ, वह भी कुछ देर के लिए। इसके बाद कार्रवाई पर विराम लगते ही दुकानदारों ने खुलेआम पालिथीन का प्रयोग जारी रखा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव फोर्स के साथ फलमंडी पहुंचे और दुकानदारों से प्रतिबंधित पालिथीन जब्त करने लगे। बालाजी ट्रेडिंग, नगीना जनरल स्टोर, गया प्रसाद नमकीन और काशिम उस्मान के प्रतिष्ठान पर छापेमारी कर 98 ग्राम पॉलिथीन जब्त कर लिया। उन्होंने दुकानदारों से एक हजार रुपये जुर्माना वसूल करते हुए चेताया कि अगर किसी दुकानदार के पास से पॉलिथीन मिलती है, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान में अवरोध पैदा करने के लिए एकत्रित हुए भीड़ पॉलिथीन हटाने के लिए कुछ मौका मांग रही थी। दुकानदारों की एकता देखकर कर्मचारी उलटे पांव लौट पड़े, उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी दी है, अगर कोई प्रतिबंधित पालिथीन का प्रयोग करता है, तो उसे दंड भुगतना होगा।
इनसेट-----------
पॉलिबैग के एवज में तीन-तीन रुपये की वसूली
पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद दुकानदार ग्राहकों से पॉलिबैग के लिए अतिरिक्त रुपये वसूल रहे हैं। सब्जी दुकानदार, ठेले वाले और छोटी दुकानों पर सामग्री लेने पर ग्राहकों से तीन-तीन रुपये पालिबैग के लिए वसूले जा रहे हैं। इसे लेकर मंगलवार को ग्राहकों और दुकानदारों के बीच तकरार होती रही।
विज्ञापन
इनसेट-------
चोरी-छिपे थोक विक्रेता खरीद रहे हैं पॉलिथीन
पॉलिथीन पर भले ही प्रतिबंध लगा दिया गया है, मगर जिले के थोक विक्रेता चोरी-छिपे पॉलिथीन की सप्लाई कर रहे हैं। पहले से आधे दाम पर बिकने वाली पॉलिथीन खरीदने के पीछे दुकानदार अपनी मजबूरी बता रहे हैं। दुकानदारों की मानें तो अगर ग्राहकों को पॉलिथीन नहीं दी जाती है, तो वह सामग्री लेने को ही तैयार नहीं होते हैं।
इनसेट---------
पॉलिथीन के व्यापार को लगा बट्टा
शहर में कुटीर उद्योग की तरह पॉलिथीन का निर्माण किया जा रहा था। मगर पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगते ही करोड़ों रुपये के धंधे पर बट्टा लग गया है। हालांकि पॉलिथीन तैयार करने वाले लोग अब पालिथीन तैयार करने की तैयारी कर रहे हैं, मगर अभी उनकी तैयारी में वक्त लगेगा।
वर्जन-----
पॉलिथीन और थर्माकोल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसलिए पॉलिथीन का प्रयोग और डंप करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिनके पास जितनी मात्रा में पॉलिथीन मिलेगी, उससे उतना ही जुर्माना वसूल किया जाएगा।
सोमदत्त मौर्य, एडीएम।