{"_id":"5cd85fa0bdec2207587608cc","slug":"171557684128-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"327 क्रिटिकल बूथों पर अद्र्वसैनिक बलों ने कराया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
327 क्रिटिकल बूथों पर अद्र्वसैनिक बलों ने कराया मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
327 क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बलों ने कराया मतदान
1892 मतदान केंद्रों पर रहा पुलिस का पहरा
नजरबंद नेता नहीं निकले बाहर, पुलिस भी रही नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के 1892 मतदान केंद्रों पर रविवार को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। 327 क्रिटिकल बूथों पर अर्द्धसैनिक बल के जवान मुस्तैद रहे। हालांकि नजरबंद किए गए नेताओं पर नजर रखने वाले पुलिसकर्मी नदारद रहे।
प्रतापगढ़ संसदीय सीट पर रविवार को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात की थी। तीन मतदान केंद्रों पर अर्द्धसैनिक बलों को लगाया गया था। जिले में कुल 327 क्रिटिकल मतदान केंद्र चिह्नित किए गए थे। जहां अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया था। जवान मतदान करने के लिए आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। बाइक व कार लेकर पहुंचने वाले लोगों को दूर कर देते। शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्तियों को मतदान कराने के लिए बूथ तक पहुंचाते भी नजर आए। 16 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही 6 कंपनी पीएसी और 9 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए लगाए गए थे। आठ नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर रखा था। नजरबंद किए गए नेता अपने घरों में भले ही सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे, लेकिन उन पर निगाह रखने वाले पुलिसकर्मी सुबह पहुंचने के बाद गायब हो गए।
इनसेट-----
एसपी के कमांडो व स्वाट टीम दिखी अलग
लोकसभा चुनाव में सुरक्षाकर्मियों के अलावा पुलिस अधीक्षक ने फोर्स को दो तरह के ड्रेस पहना रखा था। करीब दस सिपाहियों को कमांडो की ड्रेस पहनाकर हथियार के साथ वाहनों पर बैठाया गया था। दूसरी ओर स्वॉट टीम को पीले रंग की टीशर्ट और जींस में हथियारों से लैस किया गया था। जो बूथों पर पहुंचते ही पूरी तरह एक्शन में नजर आने लगते थे।
विज्ञापन
0000000000000000
पहली बीवी के पहुंचने पर शादी का हुआ खुलासा
रखहा। पहली बीवी के पहुंचने पर शादी का खुलासा हुआ। जिसे लेकर सनसनी फैल गई। कंधई थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय में रविवार को सुलतानपुर जनपद के महादेवन क्षेत्र से बारात आनी थी। जिस लडक़े से लडक़ी की शादी हो रही थी, उसके घर पर मुंबई से एक महिला पहुंची। उसने बताया कि युवक की शादी उसके साथ पहले ही हो चुकी है। यह सुनते ही परिवार के लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे लेकर लडक़े पक्ष के लोगों को बुलाया गया। दिन भर उनके बीच पंचायत होती रही। बारात आने से पहले ही लडक़ी के पक्ष के लोगों ने शादी करने से इनकार कर दिया।
मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी
मानधाता। ताला तोडक़र चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के सरायनाहर राय निवासी बब्बू शुक्ला की मानधाता बाजार में मोबाइल की दुकान है। शनिवार की रात चोर ताला तोडक़र दुकान के भीतर से टीवी, एलईडी, घड़ी, 10 मोबाइल और नगद 5 हजार रुपये उठा ले गए। करीब तीन लाख रुपये का सामान चोर समेटकर भागने में कामयाब रहे। रविवार की सुबह जानकारी होने पर बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। इसके पहले भी मानधाता बाजार में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।