{"_id":"5c8fdc01bdec22140966dab2","slug":"171552931841-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस पर टूटकर गिरा हाईटेशन तार, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस पर टूटकर गिरा हाईटेशन तार, मची अफरातफरी
विज्ञापन
फोटो 000
स्कूली बस पर टूटकर गिरा हाईटेशन तार, मची अफरातफरी
ट्रक की टक्कर से टूटा विद्युत पोल व तार, विकास भवन के समीप की घटना, बचा बड़ा हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। विकास भवन के समीप सोमवार दोपहर ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान हाईटेंशन तार उधर से गुजर रही स्कूली बस पर जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे के दौरान विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना के बाद अफरातफरी मची रही।
सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सगरा गांव से एक ट्रक कटरामेदनीगंज बाजार की तरफ जा रहा था। रास्ते में विकास भवन के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हाईटेंशन लाइन का तार उधर से गुजर रही स्कूल की बस पर जा गिरा। यह देख बच्चों में चीखपुकार मच गई। लोग सहम गए, लेकिन हादसे होते ही आपूर्ति बाधित हो गई। जिससे कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर फौरन विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पोल और तार हटाया गया। स्कू ली बस को रवाना किया गया।
फोटो 00
परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई वार्षिक परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षा शुरू हुई। बीएसए अशोक कुमार ने टीम के साथ विद्यालयों का निरीक्षण किया। किसी तरह की शिकायत नहीं मिली। जिले में 3264 परिषदीय विद्यालय हैं। सोमवार को सभी विद्यालयों में परीक्षा शुरू हुई। पहले दिन कक्षा एक की मौखिक हिंदी जबकि दो से कक्षा आठ तक लिखित ङ्क्षहदी की परीक्षा थी। बीएसए अशोक कुमार ने घूमकर परीक्षा का जायजा लिया।