फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मातहतों के साथ एडीजी ने चुनाव को लेकर की बैठक

मातहतों के साथ एडीजी ने चुनाव को लेकर की बैठक

Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
मातहतों के साथ एडीजी ने चुनाव को लेकर की बैठक
फोटो-
विज्ञापन

चुनाव को लेकर मातहतों के साथ एडीजी ने की बैठक
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर एडीजी एसएन साबत मंगलवार को बेल्हा पहुंचे। उन्होंने अर्द्धसैनिक बलों के रुकने के स्थान का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस लाइन में सईं काम्प्लेक्स में मातहतों के साथ बैठक की। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी देते हुए वर्नेबुल गांवों की संख्या बताई। फोर्स की डिमांड के साथ ही कौशांबी और प्रतापगढ़ के लोकसभा के चुनाव को लेकर एतिहात बरतने का निर्देश दिया। एडीजी ने एएसपी व सभी क्षेत्राधिकारियों को चुनाव के दौरान अफवाहों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को कहा।
सिपाहियों ने मनचलों को सिखाया सबक
जगेशरगंज। बैंक की ड्यूटी कर रहे सिपाहियों ने मनचलों को सबक सिखाया। रूमा डिग्री कालेज में मंगलवार को दूसरी पाली में गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा देकर लौट रहीं छात्राओं के ऊपर सडक़ के किनारे खड़े मनचले छींटाकशी करने लगे। यह देख पुलिस कर्मियों ने उन्हें सबक सिखाया। मनचलों को उठक-बैठक कराने के बाद नसीहत देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार
संडवाचंद्रिका। गोली लगने से घायल अधिवक्ता के बयान पर पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। अंतू थाना क्षेत्र के महमदापुर निवासी रामप्रताप मिश्र को 8 मार्च की रात समदा गांव में गोली मारी गई थी। उनका उपचार प्रयागराज में चल रहा है। पुलिस को उन्होंने तहरीर नहीं दी। उनके बयान के आधार पर पुलिस ने समदा गांव के बच्चूलाल को हिरासत में ले लिया। उससे घटना के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed