फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एसबीआई की टाईनी शाखा में दो लाख की लूट

एसबीआई की टाईनी शाखा में दो लाख की लूट

Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई की टाईनी शाखा में दो लाख की लूट
फोटो---
विज्ञापन

एसबीआई की टाईनी शाखा में दो लाख की लूट
लालगंज में असलहाधारी बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को दिया अंजाम
विरोध करने पर कैशियर पर झोंका फायर, बाल-बाल बचा
सूचना पर छानबीन करने पहुंचे एसपी, अज्ञात के खिलाफ तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। कस्बे में गुरुवार दोपहर असलहाधारी बाइक सवार तीन बदमाशों ने एसबीआई की टाईनी शाखा में घुसकर दो लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने कैशियर पर फायर झोंक दिया, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। खबर पाकर दलबल के साथ एसपी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
लालगंज के जलेशरगंज रोड पर रोडवेज बस डिपो के सामने जैनपुर निवासी प्रतीक पाल ने एसबीआई की टाईनी शाखा खोल रखी है। शीतलमऊ निवासी कुलदीप गौतम के साथ मिलकर वह शाखा का संचालन करता है। बुधवार को उसने कस्बा स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया से दो लाख रुपये निकाले। जिससे गुरुवार को टाईनी शाखा पर लेनदेन किया जा रहा था। साढ़े बारह बजे के करीब प्रतीक कैश काउंटर पर बैठकर लेनदेन कर रहा था। इस बीच सफेद अपाची बाइक से तीन लोग वहां पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही रुक गया जबकि दो नकाबपोश शाखा के भीतर घुस गए। वह कैश काउंटर पर बैठे प्रतीक से रुपये छीनने लगे। यह देख बगल में बैठा कुलदीप गौतम दौड़ा। इस पर बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली बगल से निकल जाने के कारण वह बच गया। बदमाशों ने प्रतीक की कनपटी पर तमंचा सटाकर दो लाख रुपये लूट लिए। बेल्हा निवासी नीता देवी से भी 31 सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद तीनों तमंचा लहराते हुए जलेशरगंज बाजार की ओर भाग निकले। टाइनी में दिनदहाड़े हुई लूट से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश जा चुके थे। खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा भी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में छानबीन की। पीड़ित ने लालगंज कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि लूट की घटना हुई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट---
कैश रजिस्टर में नहीं थी लेनदेन की इंट्री
टाईनी शाखा में लूट
लालगंज। एसबीआई की टाईनी शाखा के कैश रजिस्टर में लेनदेन की इंट्री नहीं की गई थी। यहां दो लाख की लूट की घटना की जांच करने पहुंचे कोतवाल ने संचालक से कैश रजिस्टर मांगा तो उसमें लेनदेन का कोई ब्यौरा दर्ज नहीं था। इस बारे में पूछने पर संचालक ने बताया कि एक दिन पहले शाम को वह बैंक से पैसा निकालता था। इसी पैसे से दूसरे दिन लेनदेन किया जाता था। संचालक ने बताया कि लेनदेन की बाद शाम को एक साथ ही रजिस्टर अपडेट किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट---
विवादित एसओ के कमान संभालते ही बड़ी वारदात
स्थानीय कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक अंगद राय का तबादला गुरुवार को सांगीपुर हो गया। इसके बाद लालगंज में मनीष पांडेय को कोतवाल बनाया गया। पहले से कई मामलों में विवादित एसओ अभी लालगंज कोतवाली पहुंचकर चार्ज भी नहीं ले पाए थे कि बदमाशों ने टाईनी शाखा में लूट की घटना को अंजाम दे दिया। नवागत कोतवाल के सामने लूट की घटना का खुलासा करना चुनौती बन गया है।

इनसेट---
बदमाशों के निशाने पर हैं टाईनी शाखा संचालक
लालगंज। कोतवाली इलाके में बैंकों के टाईनी शाखा संचालक बीते कुछ दिनों से बदमाशों के निशाने पर हैं। बीते 24 सितंबर को लीलापुर स्थित टाईनी शाखा में घुसकर बदमाशों ने संचालक राहुल कुमार से 45 हजार रुपये लूट लिए। इससे पहले बीस मार्च को तमंचे के बल पर बदमाशों ने लीलापुर के पास टाईनी संचालक रवि मिश्रा से चालीस हजार रुपये लूट लिए थे। मार्च में लीलापुर पास रवि मिश्रा से 40 हजार की लूटपाट की थी। वहीं बीते 19 फरवरी को लालगंज कोतवाली के साहबगंज में टाईनी शाखा संचालक से दो लाख रुपये लूट लिए थे। वह तुलापुर स्थित टाईनी शाखा के लिए रुपये लेकर जा रहा था। लालगंज इलाके में आए दिन टाईनी संचालकों से हो रही लूट की घटना से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस घटनाओं का खुलासा कर पाने में नाकाम साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed