फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लापरवाही पर एडीओ पंचायत पर गिरी गाज, तीन खंड प्रेरक का रोका मानदेय

लापरवाही पर एडीओ पंचायत पर गिरी गाज, तीन खंड प्रेरक का रोका मानदेय

Tue, 18 Sep 2018 11:29 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
लापरवाही पर एडीओ पंचायत पर गिरी गाज, तीन खंड प्रेरक का रोका मानदेय
ओडीएफ में लापरवाही बरतने वाले शिवगढ़ विकास खंड के एडीओ पंचायत के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए तीन खंड प्रेरकों के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दिया गया है। सीडीओ के समीक्षा बैठक में लापरवाही पर यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


जिले को दो अक्तूबर को ओडीएफ घोषित किया जाना है, मगर ग्राम पंचायतों का यह हाल है कि रुपये देने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है। शिवगढ़ विकास खंड में लापरवाही सामने आने पर एडीओ पंचायत इंद्र प्रताप सिंह के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए खंड प्रेरक शालिनी पांडेय, गौतम बौद्ध, प्रशांत सिंह के मानदेय भुगतान पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


खंड प्रेरक जीओ टैकिंग करने में लापरवाही बरत रहे हैं। इधर लक्ष्मणपुर विकास खंड में तैनात एडीओ पंचायत अशोक शर्मा को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। सीडीओ राजकमल यादव ने बताया कि लापरवाही बरतने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed