फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टीचर्स प्रीमियर लीग में कुंडा एकादश को हरा सांगीपुर बना विजेता

टीचर्स प्रीमियर लीग में कुंडा एकादश को हरा सांगीपुर बना विजेता

Mon, 21 May 2018 07:36 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
टीचर्स प्रीमियर लीग में कुंडा एकादश को हरा सांगीपुर बना विजेता
स्थानीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के मैदान पर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय टीचर्स प्रीमियर लीग का समापन हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला संागीपुर शिक्षक एकादश व कुंडा शिक्षक एकादश के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच हुए एकतरफा मुकाबले में सांगीपुर की टीम ने कुंडा को दस विकेट से रौंद दिया। टीचर्स प्रीमियर लीग के बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सांगीपुर एकादश के खिलाड़ी अभिषेक सरोज मैन आफ द सिरीज व अजय निर्मल को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। समापन अतिथि के रूप में पहुंचे शिक्षक विधायक उमेश द्विवेदी व ब्लाक प्रमुख दनन सिंह ने विजेता टीम के खिलाड़ियाें को पुरस्कार वितरित किया। शिक्षक एमएलसी ने खेल सामग्री खरीदने के लिए आयोजन समिति को 25 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की। वहीं पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी के मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल व चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने उपविजेता टीम के खिलाड़ियाें का पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन आशीष द्विवेदी व संचालन अंजनी अमोघ ने किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री संतोष द्विवेदी ने अतिथियाें का स्वागत व शिक्षक ऋषि द्विवेदी ने आभार जताया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष नवीन शुक्ल, धर्मेंद्र शुक्ल, सौरभ मिश्र, दीपक पांडेय, विष्णु सिंह, सुधांशू ओझा, वीरेश सिंह, शाह आलम, राजेश वर्मा, अभिषेक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed