{"_id":"61ddc9626e362f1b7c40bbb3","slug":"17-people-including-doctor-couple-of-nursing-home-found-infected-pratapgarh-news-ald324778089","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे में मिले नर्सिंग होम के दो डॉक्टर समेत 17 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर पहुंची 36","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे में मिले नर्सिंग होम के दो डॉक्टर समेत 17 नए कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर पहुंची 36
विज्ञापन
जीआईसी के सामने पल्टन बाजार स्थित निजी अस्पताल में कोरोना मरीज मिलने के बाद बंद हुआ । संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
जिले में मंगलवार को 24 घंटे के भीतर शहर स्थित एक नर्सिंगहोम के डॉक्टर दंपती समेत 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। इनमें से 26 लोग होम आइसोलेशन में हैं। मंगलवार को संक्रमित मिलने वाले ज्यादातर लोग शहर के रहने वाले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग जांच बढ़ाने के बजाय मरीजों की संख्या छिपाने में लगा हुआ है। विभाग की तरफ से हर दिन मिलने वाले मरीजों को जनपद से बाहर का बताया जा रहा है। मंगलवार को 3340 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें शहर स्थित एक नर्सिंगहोम के संचालक और उनकी डॉक्टर पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद नर्सिंगहोम में भर्ती मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया।
मरीजों के साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। नर्सिंगहोम बंद कर दिया गया है। डॉक्टर दंपती होम आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा सैफाबाद पट्टी की रहने वाली एक महिला, रेलवे स्टेशन के रहने वाले एक युवक, जेठवारा, गड़वारा और शहर की श्याम बिहारी गली के एक-एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
शहर के भंगवाचुंगी, आजाद नगर, कुंडा, बिहार में भी संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने ज्यादा मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का दावा है कि जिले में सिर्फ संक्रमित मिले हैं। अन्य मरीज गैर जनपद में हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना के 36 एक्टिव केस हैं। इनमें 22 लोग होम आइसोलेशन में हैं। बाकी लोग काफी दिनों से घर नहीं आए हैं।