फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   अब गांव की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

अब गांव की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर

Wed, 09 Jan 2019 08:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
अब गांव की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
अब गांव की महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
विज्ञापन

15, 360 महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से जोड़ने का है लक्ष्य
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन हुई प्रभावी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गांव से गरीबी को दूर करने के लिए अब अशिक्षित महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। महिलाओं की रुचि के अनुसार रोजगार मुहैया कराने के साथ ही आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना को प्रभावी कर दिया गया है। चालू सत्र में 15,360 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल है।
ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को अब मजदूरी नहीं करनी होगी। इन महिलाओं को अब रुचि के अनुसार व्यवसाय मिलेगा। इसके लिए उन्हें पहले प्रशिक्षित किया जाएगा और बाद में बैंकों से आर्थिक सहायता दिलाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना को प्रभावी बना दिया गया है। अधिकारियों की टीम गांव में जाएगी और महिलाओं का समूह गठित करके मांग के अनुरूप व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करेगी। चालू वित्तीय वर्ष में 768 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाना है। एक समूह में 20 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। वैसे तो महिलाओं को रोजगार से जोड़ने में दो साल का वक्त लगेगा। मगर इसके पहले उन्हें प्रशिक्षित करने और रोजगार सृजन करके खुद का भविष्य संवारने के सझाव दिए जाएंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जिले के बैंकों का भी सहयोग लिया जाएगा। समूह गठन होने के बाद बैंकों से मिलने वाली वित्तीय सहायता से महिलाएं चयनित रोजगार को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन

वर्जन----
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। जिले में समूह बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। अभी तक लगभग 372 समूहों का गठन हो चुका है। जल्द ही महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल की जाएगी। ओपी यादव, डीसी स्वत: रोजगार।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता सम्मेलन में आज आएंगे नगर विकास मंत्री
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। शहर के हादीहाल में गुरुवार को होने वाले भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संसदीय कार्य और नगर विकास एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना प्रतिभाग करेंगे। वह सवा एक बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे और दो बजे प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed