फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ऊंचाहार एक्सप्रेस के बंद होने से होगी लोगों को भारी दिक्कत

ऊंचाहार एक्सप्रेस के बंद होने से होगी लोगों को भारी दिक्कत

Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार एक्सप्रेस के बंद होने से होगी लोगों को भारी दिक्कत
कानपुर के पनकी होकर गुजरने वाली ट्रेनों को नान इंटरलाकिंग काम चलने के कारण रोक दिया गया है। 15 दिन तक इस तरफ से जाने वाली सभी ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। इससे 21 ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। खासतौर से कुंडा, मानिकपुर परियावां सहित क्षेत्र के लोगों के लिए बंद हुई ऊंचाहार एक्सप्रेस से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इलाहाबाद, कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली सबसे लंबी दूरी की ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 12 सितंबर से कानपुर के पनकी में नान इंटरलाकिंग कामों की वजह से बंद हो जाएगी। हलांकि रेलवे पहले से रिजर्वेशन कराने वाले लोगों के पूरे पैसे वापस करेगा। बावजूद इसके निरस्त होने से लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के कानपुर मंडल से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के पनकी से गुजरने वाली कुल 21 ट्रेने 12 से 26 सितंबर तक काम की वजह से बंद हो जाएगी। 14217 अप प्रयाग- चंडीगड़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 से 26 सितंबर तक तथा 14218 डाउन चंडीगड़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन 12 से 24 सितंबर तक बंद रहेगी।
विज्ञापन


ऊंचाहार एक्सप्रेस दिल्ली समेत समेत हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र होते हुए पंजाब के अम्बाला, चंडीगड़ तक जाती है। इससे दिल्ली समेत हरियाणा, पंजाब के प्रमुख शहरों को जाने वाले यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ सकती है। जिले के कुंडा तहसील से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के अनेक शहरों में ईट भट्टे व फैक्ट्रियों में काम करने वाले भारी संख्या में प्रवासी मजदूर हैं। इन्हें इलाहाबाद या कानपुर होकर जाने में अब खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed