फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ठेकेदार की हत्या के लिए दी गई थी पांच लाख की सुपारी

ठेकेदार की हत्या के लिए दी गई थी पांच लाख की सुपारी

Tue, 04 Jun 2019 11:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
ठेकेदार की हत्या के लिए दी गई थी पांच लाख की सुपारी
ठेकेदार की हत्या के लिए दी गई थी पांच लाख की सुपारी
विज्ञापन

गलतफहमी में बदमाशों ने कर दिया था ढाबा संचालक का कत्ल
फरार 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, कई घटनाओं का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। गड़वारा में ढाबा संचालक की हत्या के आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा-कारतूस व बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि एक ठेकेदार की हत्या के लिए उसे पांच लाख रुपये में सुपारी मिली थी। वह अपने दोस्त के साथ ठेकेदार को मारने आया था, लेकिन गलतफहमी में ढाबा संचालक की हत्या कर दी।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि स्वॉट व अंतू पुलिस ने सोमवार रात फरार चल रहे 25 हजार के इनामी गुलाब सिंह पुत्र सतपाल सिंह निवासी रामपुर भदौसी थाना अंतू को अमेठी-किठावर मार्ग पर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। तलाशी के दौरान दो हजार रुपये भी मिले। पूछताछ में गुलाब ने बताया कि पिछले वर्ष नवंबर माह में ज्वाला प्रसाद भाट व रामबरन के कहने पर साथी आशीष के साथ मिलकर उसने अंतू में सिपाही के पिता रामकरन की हत्या कर दी थी। उसकी बाइक व मोबाइल लूट ले गए थे। बरामद बाइक रामकरन की है। 10 मई को शुकुलपुर में एआरटीओ कार्यालय के करीब कार से सामान निकाल रहे ढाबा संचालक चंदन सिंह की गोली मारकर हत्या की घटना को आशीष और उसने मिलकर अंजाम दिया। उसने बताया कि चंदन की हत्या अंधेरे में गलतफहमी के कारण कर दी। वह लोग ठेकेदार अंजनी सिंह व डबलू सिंह की हत्या करने आए थे। इसके लिए नगर कोतवाली के सराय खांडेराय टेऊंगा निवासी पप्पू यादव उर्फ शान बहादुर ने पांच लाख रुपये दिए थे। एडवांस में 20 हजार रुपये मिले थे। अंजनी और पप्पू की पुरानी रंजिश है। जेल में गुलाब की मुलाकात पप्पू से हुई थी। इससे पहले 29 मई को तेजगढ़ के पास पुलिस मुठभेड़ में वह भाग निकला था। इसके अलावा अमेठी जिले में रणविजय सिंह इंटर कालेज के पास 18 मई को अपने साथी आशीष, सुधीर पांडेय व प्रकाश के साथ मिलकर बाइक सवार को लूटा था। बंटवारे में गुलाब को तीन हजार रुपये मिले थे। अमेठी जिले के परलोस के करीब नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज से 15-20 क्विंटल सरिया चोरी की थी। गुलाब के ऊपर हत्या, लूट, गैंगेस्टर जैसे 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
संडवाचंद्रिका। दो पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर निवासी अंबिका प्रसाद शुक्ल का आरोप है कि सोमवार की रात पड़ोसी विनोद नशे की हालत में उसके घर आकर गालीगलौज करने लगा। मना करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। बीचबचाव करने दौड़ी बेटी ऊषा को भी हमलावरों ने पीटा। उधर, विनोद की पत्नी निशा शुक्ला का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते अंबिका और उसके लोगों ने उस पर हमला बोला। शिकायत के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताला तोड़कर लाखों की चोरी
जेठवारा। बदमाशों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के थनई का पुरवा निवासी राजेंद्र के घर में चोरों ने सोमवार की रात धावा बोला। ताला तोड़कर दो लाख के जेवरात व आठ सौ रुपये चुराकर भाग निकले। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

बाइक की टक्कर से किशोरी घायल
जेठवारा। बाइक की टक्कर से किशोरी घायल हो गई। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह बाजार निवासी शिवकुमार मोदनवाल की पुत्री तेजल (14) को भयहरणनाथधाम जाते समय मंदिर के करीब बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बाइक सवार रामकुमार पटेल को दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल तेजल को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया।


हादसे के बाद चेती पुलिस, टेंपो की धरपकड़ हुई तेज
राजगढ़। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर तीन दिन पहले टेंपो व ट्रक की टक्कर से चार लोगों की मौत के बाद पुलिस की गहरी नींद खुली है। मंगलवार को भुपियामऊ चौकी की पुलिस ऐसे टेंपो की धरपकड़ करती रही। पुलिस ने तीन टेंपो सीज करते हुए 10 का चालान कर दिया। जिससे इलाके में हड़कंप मचा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed