फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   लोकल फाल्ट ने रूलाया, गर्मी से बेहाल रहे शहरी

लोकल फाल्ट ने रूलाया, गर्मी से बेहाल रहे शहरी

Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
लोकल फाल्ट ने रूलाया, गर्मी से बेहाल रहे शहरी
लोकल फाल्ट ने रूलाया, गर्मी से बेहाल रहे शहरी
विज्ञापन

खामियों को दुरुस्त करने में छूटा पसीना, दिनभर लगी रही बिजली की आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मंगलवार को बिजली की आंखमिचौली से दिनभर शहरी गर्मी से बेहाल रहे। लोकल फाल्ट की समस्या से बिजली की आवाजाही लगी रही। खामियों को दुरुस्त करने में विद्युतकर्मी पूरे दिन मशक्कत करते रहे। उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं के फोन घनघनाते रहे।
भीषण गर्मी में शहरियों को लोकल फाल्ट की समस्या खूब परेशान कर रही है। फ्यूज उडने, केबिल जलने, तार टूटने की घटनाएं तकरीबन हर रोज हो रही हैं। जिसे दुरुस्त कर आपूत बहाल करने में विद्युत विभाग को घंटों पसीना बहाना पड़ रहा है। मंगलवार को लोकल फाल्ट की समस्या से दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। शहर के मीराभवन, दहिलामऊ, बेगमवार्ड, शिवजीपुरम में जगह-जगह फ्यूज उडने व केबिल जलने से आपूत ठप हो गई। इसी तरह जोगापुर, रूपापुर, देवकली में भी लोकल फाल्ट के चलते लोगों को कटौती का दंश झेलना पड़ा। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति व्यवस्था बहाल हो सकी। इसी तरह रूपापुर, दहिलामऊ, बाबागंज व कादीपुर में जगह-जगह लोकल फाल्ट के चलते आपूर्ति बाधित रही। दिनभर बिजली की आवाजाही लगी रही। एसडीओ अजीत यादव ने बताया कि लोकल फाल्ट की सूचना पर टीमों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आठ केंद्रों पर होगी बीटीसी, डीएलएड की परीक्षा
डीएम ने बीएसए को बनाया सचल दल प्रभारी, नियुक्त किए गए मजिस्टे्रट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बीटीसी, डीएलएड की परीक्षा जिले के आठ केंद्रों पर 7 जून से शुरू होगी। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम ने बीएसए को सचल दल प्रभारी बनाया है। वहीं सभी केंद्रों के लिए भी मजिस्टे्रट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षण 2013, 2014 व 2015 व डीएलएड प्रशिक्षण 2017 तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा की परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज, केपी कालेज, पीबी इंटर कालेज, श्रीराम बालिका इंटर कालेज, मथुरा प्रसाद इंटर कालेज, आनंद वन इंटर कालेज, तिलक इंटर कालेज, आद्या प्रसाद स्मारक इंटर कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षाएं 7 जून से प्रारंभ होकर 10 जून तक चलेंगी। परीक्षा को नकलविहीन और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया। मजिस्टे्रट परीक्षा केंद्र पर अपनी देखरेख में प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवाएंगे। परीक्षा संपादित कराए जाने के लिए बाद उत्तरपुस्तिकाओं को भेजवाने की जिम्मेदारी भी मजिस्टे्रट की होगी। वहीं परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीएम ने बीएसए को सचल दल का प्रभारी नियुक्त किया है। सचल दल के गठन के लिए उन्हें निर्देश दिया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी।

क्लाइमेट डे के रूप में मनाया जाएगा पर्यावरण दिवस
प्रतापगढ़। पर्यावरण सेना विश्व पर्यावरण दिवस को क्लाइमेट डे के रुप में बुधवार को मनाएगी। कंपनीबाग में नगरपालिका और वन विभाग के सहयोग से पौधरोपण किया जाएगा। उसके बाद पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed