फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार

नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार

Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार
05 जूून 2019
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान
तीसवां रोजा इफ्तार
सुन्नी 6.54
सिया 6.59
नमाजियों के इस्तकबाल को ईदगाह तैयार
ईद उल फितर के लिए सफाई के साथ पेयजल की हो रही व्यवस्था
नगर पालिका कर्मियों के साथ ही लोगों नेे बहाया पसीना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। ईद उल फितर की तैयारी में हर कोई जुटा हुआ है। जनपद के सभी ईदगाह नमाजियों के इस्तकबाल के लिए तैयार हो गए हैं। साफ-सफाई के साथ पेयजल की समुचित व्यवस्था करने में लोग जुटे हुए हैं। ईद की नमाज जिन मसजिदों में अदा की जाएगी। उन मसजिदों में भी तैयारी पूरी हो चुकी है।

शहर के भुलियापुर ईदगाह के अलावा जनपद के ईदगाहों में साल भर में दो बार ही नमाज अदा की जाती है। पहली बार ईद उल फितर और दूसरी बार ईद उल अजहा की। इसलिए ईदगाह की समुचित सफाई ऐसे ही मौके पर की जाती है। भुलियापुर ईदगाह पर हजारों लोग ईद की नमाज अदा करने के लिए हर साल जुटते हैं। आसपास के लोगों के अलावा दूर दराज के गांवों के लोग भी नमाज में शामिल होने के लिए सुबह से ही पहुंचने लगते हैं। आला अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी ईदगाह के बाहर लोगों को ईद की मुबारकबाद देते हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों के साथ ही स्थानीय लोग ईदगाह की साफ-सफाई के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। रंगाई पोताई के बाद मंगलवार को पेयजल के लिए व्यवस्था अंतिम दौर मे दिखी। मेला परिसर की भी साफ-सफाई कराई जा रही है। ईद के दिन परिसर में मेला भी लगता है। जहां बच्चे खाने पीने की सामग्री के साथ खिलौना खरीदते हैं।
विज्ञापन

इनसेट----
मस्जिदों में नमाज का समय
मसजिद समय
मसजिद अबुल कलाम 6.00 बजे प्रात:
मसजिद कचहरी बलीपुर 7.15 बजे प्रात:
मसजिद शेखजी 7.30 बजे प्रात:
मसजिद चांद तारा 7.30 बजे प्रात:
मसजिद सिद्दीकिया अचलपुर 8.00 बजे प्रात:
मसजिद मदीना बलीपुर 8.00 बजे प्रात:
मसजिद गुलशने मदीना 8.00 बजे प्रात:
मसजिद हाफिज अला रक्खू 8.30 बजे प्रात:
मसजिद खुशखुशवापुर 8.15 बजे प्रात
जामा मसजिद सिप्तैन रोड 8.30 बजे प्रात:
मसजिद बेगमवार्ड 9.00 बजे प्रात:
मसजिद औलिया सदर बाजार 9.00 बजे प्रात:
ईदगाह भुलियापुर 8.30 बजे प्रात
बुधई मसजिद 9.30 बजे
मसजिद पुलिस लाइन 8.30 बजे
मसजिद जामा कटरामेदनीगंज 8.30 बजे
जामा मसजिद सिटी 8.30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed