{"_id":"5cf6726bbdec22077f3aebe3","slug":"1559655014631-pratapgarh-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का आधार फीड कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का आधार फीड कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का आधार फीड कराने के लिए 31 जुलाई तक मौका
अधिकतम 72 प्रतिशत बच्चों के आधार की हुई है फीडिंग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में पढने वाले बच्चों का आधार नंबर फीड कराना अनिवार्य कर दिया गया है। अभी तक स्कूलों के 72 प्रतिशत बच्चों का ही आधार फीड किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में अब बच्चों का फर्जी नाम लिखकर एमडीएम, ड्रेस और स्वेटर में खेल नहीं हो पाएगा। अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने बीएसए को भेजे पत्र में स्पष्ट किया है कि स्कूल में नामांकित सभी बच्चों का आधार नंबर फीड कराना आवश्यक है। स्कूल में आने वाले नए बच्चों के आधार की फीडिंग कराने के लिए 31 जुलाई तक का मौका दिया है। प्रभारी बीएसए सुधीर सिंह ने बताया कि जिले के लगभग 72 प्रतिशत बच्चों के आधार नंबर फीड करा दिए गए हैं। जो बचे हुए हैं, उनकी फीडिंग 31 जुलाई तक करा दी जाएगी।
कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए दो दिन का अल्टीमेटम
नाराज वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अधिवक्ताओं के साथ मारपीट करने वाले तहसील कर्मियों को निलंबित करने के लिए अधिवक्ताओं ने दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। वकीलों ने चेताया है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
16 मई को सदर तहसील में अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के बीच मारपीट होने के बाद वकीलों का आंदोलन जारी है। सदर तहसील से आरोपित कर्मचारियों के अन्यत्र तबादले की मांग कर रहे वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत होकर धरना -प्रदर्शन किया। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लीलाधर दूबे और महामंत्री शेष बहादुर सिंह ने कहा कि अगर दो दिन के अंदर कर्मचारियों का तबादला नहीं होता है तो अधिवक्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर बृजेंद्र उपाध्याय, जयप्रकाश दूबे, अवनीश पांडेय, विद्यासागर, अत्रि कुमार पांडेय, संजय पांडेय, अलख कुमार पांडेय, विनोद मिश्रा, अरुण पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
कांग्रेस की खोई हुई प्रतिष्ठा करेंगे हासिल
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा है कि कांग्रेस को मिली हार के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सरकार की विफलता सिद्ध करने का बहुत प्रयास हुआ, मगर चूक हुई है। उन्होंने राहुल गांधी से अध्यक्ष पद पर बने रहने को कहा है। कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में वीके सिंह, सूर्यप्रकाश शुक्ला, डॉ. प्रशांतदेव शुक्ला, यमुना प्रसाद पांडेय, विजयशंकर त्रिपाठी, अशोक सिंह, सुरेश कुमार मिश्र, बृजेंद्र कुमार मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।