फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   शिवसत में शिक्षक से 20 हजार लूटे

शिवसत में शिक्षक से 20 हजार लूटे

Tue, 04 Jun 2019 07:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
शिवसत में शिक्षक से 20 हजार लूटे
शिवसत में शिक्षक से 20 हजार लूटे
विज्ञापन

गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कंधई पुलिस को चुनौती देते हुए बाइक सवार बदमाशों ने शहर जा रहे शिक्षक से 20 हजार रुपये लूट लिए। गोली मारने की धमकी देकर बदमाशों ने शिक्षक की बाइक रुकवा ली। शिकायत के बाद भी दिलीपपुर चौकी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
कंधई थाना क्षेत्र के छीटपुर निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह इंटर कालेज गौरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। एक जून को देवेंद्र प्रताप सिंह ने छीटपुर स्थित एसबीआई की शाखा से 50 हजार रुपये निकाले। बीस हजार रुपये बाइक की हैंडिल में टांगने के बाद तीस हजार रुपये पैंट की जेब में रखकर वह शहर की ओर जा रहे थे। शिवसत गांव के करीब सई नदी पुल के पास पीछे से आए दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देकर उन्हें रोक लिया। बाइक की हैंडिल में टंगे बीस हजार रुपये व बैग लेकर बदमाश शहर की ओर भाग निकले। सूचना के बाद पहुंचे दिलीपपुर चौकी प्रभारी मामले को को रफा-दफा करने में जुट गए। तीन दिन बाद भी पीड़ित शिक्षक का मुकदमा दर्ज करना तो दूर पुलिस बदमाशों की तलाश तक नहीं कर सकी। एसओ कंधई ने बताया कि तहरीर मिली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


असलहे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा
जेठवारा। रिश्तेदार की लाइसेंसी पिस्टल लेकर फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना बिजली मिस्त्री को महंगा पड़ा। जेठवारा पुलिस ने मानापुर सिंधौर निवासी सुनील मिश्रापुत्र राकेश मिश्रा को सोमवार की शाम पकड़ लिया। उससे कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया व फेसबुक पर असलहे के साथ वायरल तस्वीर को लेकर पूछताछ की। सुनील ने बताया कि पिस्टल उसके रिश्तेदार की थी। पुलिस ने मंगलवार को उसका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाल चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जेठवारा। दाल चोरी के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरागुलाब सिंह बाजार में 28 मई को जेठवारा पुलिस ने गल्ला आढ़ती जगनारायण अग्रहरि के यहां छापा मारा। जहां से बड़ी मात्रा में दाल बरामद हुई। बरामद दाल हरियाणा से चुराकर लाई गई थी। संदीप अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पांच सौ बोरी में से 375 बोरी दाल बरामद हुई थी। पुलिस ने ट्रक चालक अनुज पटेल निवासी गजेहड़ा के साथ ही कारोबारी जगनारायण, रामकिशोर नंदा का पुरवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटना में शामिल तफ्सीर पुत्र रफीक निवासी फूलपुर को तमंचा कारतूस के साथ दबोच लिया।

बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को दबोचा
जेठवारा। दिव्यांग बालिका से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेठवारा थाना क्षेत्र में 26 अप्रैल को एक गांव में दस साल की दिव्यांग बालिका के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। जेठवारा पुलिस ने फरार चल रहे राम बहादुर पुत्र अलगू को दबोच लिया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

अनियंत्रित स्कॉर्पियो गड्ढे में घुसी, चालक घायल
मकूनपुर। बेकाबू स्कॉपियो सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। जिससे चालक घायल हो गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के बिजरा के पास मंगलवार दोपहर एक स्कापयो अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई। जिससे चालक अकबर घायल हो गया। जबकि कार में सवार नुरुल यासीन निवासी बहादुरपुर गभड़िया सुलतानपुर पत्नी संग बाल-बाल बच गया। गनीमत यह रहा कि पुलिया से टकराकर स्कॉर्पियो रुक गई। चूंकि आगे छप्पर के नीचे बच्चे खेल रहे थे।

बकरी खेत में जाने पर मारपीट
मानधाता। खेत में बकरी जाने को लेकर मारपीट हो गई। मानधाता थाना क्षेत्र के कुल्हीपुर निवासी ननकऊ की बकरी मंगलवार की सुबह रामराज के खेत की फसल खाने लगी। इस बात का उलाहना देने पर हमलावरों ने रामराज की पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।


रिहायशी छप्पर में लगाई आग, गृहस्थी जलकर राख
संडवाचंद्रिका। रिहायशी छप्पर में विरोधियों ने आग लगा दी। जिससे गृहस्थी जलकर राख हो गई। अंतू थाना क्षेत्र के ताला सिरिस्ताबाद निवासी रेखा देवी पत्नी कमलेश वर्मा का आरोप है कि वह सोमवार को अपने मायके गई थी। पति बाहर रहते हैं। मौका देखकर विरोधी ने रंजिश में उसके रिहायशी छप्पर में आग लगा दी। जिससे छह हजार रुपये नगद, पांच क्विंटल गेहूं समेत अन्य गृहस्थी के सामान जलकर राख हो गए। शिकायती पत्र मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed