{"_id":"5cf553a7bdec22076f51258e","slug":"155958160414-pratapgarh-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मान निधि योजना के लिए खुला काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मान निधि योजना के लिए खुला काउंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान सम्मान निधि योजना के लिए खुला काउंटर
पट्टी(ब्यूरो)। किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी के लिए एसडीएम डीपी सिंह ने तहसील में पूछताछ कांउटर खुलवा दिया है। इस काउंटर से किसान योजना के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रार कानूनगो मनोज मिश्र समेत दो लोगों को लगाया गया है।
फोटो-
पागल ने मचाया उत्पात, तीन दुकानदारों को किया घायल
दुकानें बंदकर भागे लोग, मची अफरातफरी
पट्टी(ब्यूरो)। कस्बे के रायपुर रोड पर सोमवार को एक पागल ने उत्पात मचा दिया। इस दौरान राहगीर महिला के साथ तीन दुकानदारों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उस पर काबू पाया गया। घटना के बाद दुकानदार अपनी दुकानें बंदकर भाग निकले। नगर के रायपुर रोड पर राजकुमार विश्वकर्मा की फर्नीचर की दुकान है। उसके साले का बेटा संतोष अपने चाचा के साथ पट्टी आया था। डा. इश्तियाक की क्लीनिक के सामने अचानक उसने पहले एक महिला पर हमला बोल दिया। जब उसे बचाने मोहम्मद लतीफ उर्फ कल्लू नाई तथा नन्हें मैकेनिक पहुंचे तो उसने डंडे से लतीफ का सिर फोड़ दिया जबकि नन्हें के सिर में हल्की चोट आई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उसे काबू किया गया।
फोटो-
जमीन की रंजिश में फरसे से हमला, तीन घायल
भुसहर में पिता-पुत्र को पीटा, रिपोर्ट दर्ज
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के मरहा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने लाठी व फरसे से हमला बोल दिया। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक को नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इधर, भुसहर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पिता-पुत्र पर रास्ते में हमला किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज की है। मरहा गांव निवासी राकेश सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि रविवार रात साढ़े नौ बजे उनका परिवार खाना खा रहा था। इस बीच पड़ोसी राम सिंह, रोहित, रोशन व त्रिलोकी सिंह ने उनके भतीजे धीरज सिंह, कृष्ण कुमार सिंह व भाई धीरज अरविंद सिंह पर लाठी व फरसे से हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां धीरज की हालत नाजुक होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इसी तरह भुसहर निवासी केशवराज सिंह, धीरज सिंह पर पुरानी रंजिश में उदय बहादुर सिंह व रवींद्र सिंह आदि ने लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। जिससे पिता-पुत्र घायल हो गए। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।