{"_id":"5cf5539dbdec22078e0acba9","slug":"15595815943-pratapgarh-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा
प्रतापगढ़। सई तट पर सच्चा बाबा आश्रम में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर का भ्रमण कर शोभयात्रा ने भगवान राम के महात्म्य पर प्रकाश डाला। इससे भक्तिमय माहौल बना रहा। शहर के सच्चा बाबा आश्रम से भगवान श्रीराम के जयकारे के बीच शोभायात्रा निकाली। भक्त डीजे पर थिरक रहे थे। मनोज ब्रम्हचारी के नेतृत्व में शोभायात्रा आगे बढ़ी। शोभायात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। इस दौरान पं आलोक मिश्र, शिवेश शुक्ल सहित कई लोग उपस्थित रहे।
वेदपाठी ब्राह्मणों को दिया दान
प्रतापगढ़। सर्वोदय सद्भावना संस्थान द्वारा सोमवती अमावस्या के पर्व पर रामानुज आश्रम में वेदपाठी ब्राहम्णों को वस्त्र आदि दान किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पांडेय अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि यह संयोग है कि 149 वर्षों के बाद सोमवती अमावस्या, शनि जयंती और वट सावित्री व्रत एक ही दिवस पड़ा है। सनातन धर्म के अनुसार 5 वट वृक्षों का इस संसार में अत्यधिक महत्व है। अक्षय वट, पंचवट, वंशीवट, गयावट और सिद्धवट। उन्होंने शनि जयंती, सोमवती अमावस्या व वट सावित्री के महात्म्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर आचार्य आलोक ज्योतिषी, कमलेश तिवारी, नारायणी रामानुजदासी, दीपक मिश्र, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
पिलाया गया शर्बत
प्रतापगढ़। ब्रह्मदेव अधिवक्ता समाज द्वारा जिला कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को शनि जयंती पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष सत्येंद्र नारायण तिवारी, रोहित शुक्ला ने किया। इस अवसर पर रमाशंकर मिश्रा, प्रदीप कुमार पांडेय, परमानंद मिश्र, शिवेश शुक्ल, धीरेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।