फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घर के बाहर बना जीना ढहा, मलबे में दबने से युवक की मौत

घर के बाहर बना जीना ढहा, मलबे में दबने से युवक की मौत

Tue, 12 Mar 2019 08:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर बना जीना ढहा, मलबे में दबने से युवक की मौत
फोटो-
विज्ञापन

घर के बाहर बन रही सीढ़ी ढही, मलबे में दबने से युवक की मौत
शोरशराबे पर लोगों ने मलबा हटाकर शव को बाहर निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
बिहार। बाघराय थाना क्षेत्र के बंशियारा गांव में मंगलवार को घर के बाहर बनी सीढ़ी भरभराकर ढह गई। इस दौरान वहां से गुजर रहा युवक मलबे में दब गया। शोरशराबे पर आसपास के लोग मौके पर जुटे और उसे बाहर निकाला। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बाघराय थाना क्षेत्र के बंशियारा गांव निवासी अशोक कुमार निर्मल (32) पुत्र शारदा प्रसाद निर्मल मंगलवार को सुबह 10 बजे घर से बाहर निकला। इस दौरान बाहर छत पर जाने के लिए बन रही सीढ़ी भरभराकर उसके ऊपर ढह गई। परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर बाघराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अशोक के पिता शारदा प्रसाद की पहले ही मौत हो चुकी है। मां निमरहिन देवी, पत्नी कलावती व मृतक पुत्र मोहित (17), मनजीत (15) का रो-रो कर बुरा हाल है। अशोक पंजाब में रहकर काम करता था। इन दिनों वह घर आया था।
विज्ञापन


फोटो-
गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा
कुंडा। श्रीमद्भागवत कथा के लिए कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। घोड़ों और डीजे के साथ कलशयात्रा पूरे कस्बे में घूमी। इसके बाद कथा स्थल पर जाकर खत्म हो गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के हरनामगंज रेलवे स्टेशन के पास एफसीआई गोदाम परिसर में क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा 13 मार्च से 19 मार्च तक होगी। इसके लिए मंगलवार को कस्बे में कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य देवव्रत महाराज ने सबसे पहले कलश पूजन कराया। डीजे की धुन पर झूमते हुए श्रद्धालुओं ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। कलश यात्रा कथा स्थल से निकल कर कोलाहल का पुरवा, मेन चौराहा, खैराती रोड, अस्पताल तिराहा, पोस्टआफिस तिराहा, भगवन तिराहा होते हुए पुन: कथा स्थल तक पहुंची। इसके बाद कलश स्थापन कराया गया। इस दौरान अतुल कुमार यादव, विनेश कुमार केसरवानी, संजू केसरवानी, बबलू केसरवानी, अनिल यादव, अनूप यादव, पंकज यादव, विपिन चौरसिया, सौरभ गुप्ता, ज्ञानचंद यादव, अजीत यादव, धर्मेंद्र यादव, महेश कुमार, दिनेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो-
शादी वाले घर में चोरों ने नकदी और लाखों के जेवर उड़ाए
सुबह जानकारी पर परिजनों व रिश्तेदारों में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। शादी वाले घर में छत के रास्ते घुसे चारों ने 50 हजार की नकदी समेत लाखों रुपये के गहने उड़ा दिए। एक दूसरे घर में चोरी करने के दौरान जगहट होने पर चोर भाग निकले। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों व रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के दुर्गाराम का पुरवा निवासी रामलौटन पांडेय के घर बीते आठ मार्च को लड़की की बारात आनी थी। घर में रिश्तेदार महिलाएं आई थीं। सोमवार की रात घर में महिलाएं गाने बजाने में लगी थी। देर रात गाना बंद करके महिलाएं सोने चली गईं। इस दौरान बगल बने दूसरे मकान से छत के सहारे अंदर घुसे चोरों ने मकान के दो कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद बक्सों में रखी 50 हजार की नगदी और जेवर लेकर घर के पीछे का दरवाजा खोल कर निकल गए। उसके बाद बगल के एक और मकान के पीछे का दरवाजा खोलने का प्रयास कर रहे थे तभी घर में जगहट हो गई। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। सुबह चोरों के आने की चर्चा हुई तो महिलाओं ने अपने सामान देखने शुरू किए। कमरे में वह गईं तो उनका सारा सामान बिखरा देखकर रोने लगीं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर दी लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर
बाबागंज(ब्यूरो)। पति से विवाद होने पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी निशा देवी का पति रामअंजोर सरोज से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर निशा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

फोटो-
कोटे की अनिमितता की जांच करने पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर, ग्रामीणों ने किया हंगामा
बाबागंज(ब्यूरो)। बाबागंज विकास क्षेत्र के वजीरपुर ग्राम सभा में कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता, अधिक मूल्य और पात्रों को राशन न देने की शिकायत ग्रामीणों ने की थी। इसकी जांच करने मंगलवार को सप्लाई इंस्पेक्टर बाबागंज राज यादव गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कोटेदार के विरुद्ध जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि कोटेदार शहजाद अली दो रुपये किलो मिलने वाले राशन को तीन रुपये में देता है। बोलने पर ग्रामीणों से अभद्रता की जाती है। ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कोटा निलंबित करने की मांग की। इंस्पेक्टर राज यादव का कहना था कि ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ शिकायत की थी। उसकी जांच की जा रही है। अगर कोटेदार दोषी मिलेगा दुकान को निलंबित किया जाएगा।

प्रधानपति समेत चार पर घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के माघी गांव निवासी उमाशंकर मिश्रा के घर के सामने तेज रफ्तार बाइक से गुजरने को लेकर विवाद हो गया था। इसको लेकर गांव के प्रधानपति से मारपीट हुई थी। इस मामले में उमाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के प्रधानपति धर्मेंद्र सिंह उर्फ अन्नू, शशिभूषण सिंह उर्फ मुन्ना, सुभाष, सुरेश कुमार सरोज के खिलाफ जमीन से रास्ता बनाने व पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर किया। वही प्रधानपति धर्मेंद्र प्रताप सिंह अन्नू का कहना है कि उनके समर्थक सुभाष गौतम के साथ गाली-गलौज के साथ ही मारपीट की गई, लेकिन तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।


जिलाबदर को पुलिस ने भेजा जेल
कुंडा (ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के कालूराम का पुरवा नौबस्ता निवासी सुरेंद्र कुमार यादव (55) पुत्र रामदुलारे को जिला बदर किया गया था। इसके बाद भी वह घर पर रह रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मंगलवार की भोर में उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed