{"_id":"5c87bf44bdec2214154e9907","slug":"151552400196-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद हुई प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद हुई प्रारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने झोंकी ताकत
तीन मई तक शहर से गांव तक चलेगा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। चुनाव की घोषणा होते ही जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की कवायद प्रारंभ हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर डीएम ने बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। तीन मई तक जागरूकता अभियान लगातार चलेगा। शहर और गांव के लोगों को ईवीएम और वीवीपैट से परिचित कराने के लिए विभिन्न विभागों के अफसरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले में 12 मई को मतदान होना है। चुनाव आयोग के निर्देश पर जागरूकता अभियान प्रारंभ हो गया है। जिले में पहली बार वीवीपैट मशीन के प्रयोग से लोगों को अवगत कराने और संशय को दूर करने के लिए प्रत्येक बूथों पर प्रदर्शन करके लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिले में यह अभियान मंगलवार से प्रारंभ होकर तीन मई तक चलेगा। डीएम ने बीएसए, डीआईओएस, क्रीड़ा अधिकारी, एसडीएम, डीपीओ, जिला कृषि अधिकारी, डीपीआरओ को तिथियां निश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी है।