{"_id":"5c72a914bdec224b6317c1f5","slug":"151551018260-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहीं नहीं दिख रहे बीएलओ, कैसे बने मतदाता पहचानपत्र
नाम बढ़ाने के अभियान का आज था अंतिम दिन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मतदाता सूची में नए युवाओं को जोड़ने के लिए चलाए गए विशेष अभियान पर बीएलओ ने पानी फेर दिया। बूथों पर बीएलओ नहीं दिखाई पड़े। इससे 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को निराश होना पड़ा।
चुनाव आयोग ने 23 और 24 फरवरी को विशेष अभियान चलाकर युवा मतदाता को जोड़ने के लिए आदेश दिया था। सुबह दस से चार बजे तक बीएलओ को बूथ पर मौजूद रहने को कहा था। मगर ज्यादातर बूथ पर बीएलओ ही नदारद रहे। ऐसे में मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए युवा परेशान दिखे। वहीं मतदाता सूची में जिनका नाम नहीं है वह भी नाम बढ़वाने के लिए परेशान रहे। परलोक सिधारे लोगों का नाम भी मतदाता सूची से नहीं काटा जा सका। ग्रामीण इलाके के ज्यादातर बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे।
इनसेट
इन बूथों पर नहीं बैठे थे बीएलओ
सदर विकास खंड के बबुरहा, श्रीनाथपुर, कोपा, सहेरुआ, रानीगंज के जगनीपुर, सुलतानपुर, लच्छीपुर, चिरकुट्टी, मानधाता के जलालपुर, दानपुर, रामनगर समेत दर्जनों बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे थे। कुछ बूथों पर बीएलओ सुबह पहुंचे और दो घंटे बाद लौट गए।
विज्ञापन
वर्जन-------------
रविवार को व्यस्तता के चलते हकीकत खंगालने में सफलता नहीं मिली। जहां से शिकायतें आ रही हैं, उसकी जांच कराकर दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सत्यप्रकाश सिंह, एसडीएम सदर।