{"_id":"59c1251a4f1c1b2a688b559e","slug":"151505830170-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर लगा दिया बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर लगा दिया बिजली का खंभा
Updated Tue, 19 Sep 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गड़वारा। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते छह गांवों में 250 लोग बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। दरअसल यहां पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर बिजली का खंभा लगा दिया गया है। इससे चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
संडवा चंद्रिका विकास खंड के पेयजल समूह योजना बालापुर से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों को पेयजल आपूर्ति की जाती है। दो माह पूर्व बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रामदेव का पुरवा गांव में पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त कर उसी के ऊपर बिजली का खंभा लगा दिया। इससे रायचंद्रपुर, रामदेवपुर, गौराडांड, मकईपुर, दांदूपुर और त्रिलोकपुर विसई गांव के लगभग 250 उपभोक्ताओं के घर जलापूर्ति ठप हो गई। जल निगम के अधिशाषी अभियंता राजेश खरे ने बताया कि बिजली विभाग को पत्र लिखा गया है, मगर अभी तक खंभा हटाने के लिए कोई पहल नहीं हुई है।