फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   आधार ने रोका 21,113 किसानों की कर्जमाफी 17-51-56

आधार ने रोका 21,113 किसानों की कर्जमाफी 17-51-56

Wed, 28 Feb 2018 06:24 PM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
आधार ने रोका 21,113 किसानों की कर्जमाफी  17-51-56
आधार ने रोका 21,113 किसानों की कर्जमाफी
विज्ञापन

खाद व बीज के लिए 30,147 किसानों ने साधन सहकारी समितियों से लिया था ऋण
कर्जमाफी के लिए कोषागार में डंप है 15.07 करोड़ रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
जिले में खाद-बीज के लिए साधन सहकारी समितियों से ऋण लेने वाले उन किसानों को ऋणमाफी का झटका लगा है, जिन्होंने अभी तक अपना आधार नंबर नहीं दिया है। कर्जमाफी के पहले चरण में 21,113 किसानों को इसलिए बाहर कर दिया गया है कि इन लोगों ने अभी तक अपना आधार नहीं दिया है। मात्र 9034 किसानों का 8.53 करोड़ रुपये माफ करने पर अफसरों ने मुहर लगाई है।
किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्ति दिलाने के लिए चलाई गई कर्जमाफी योजना में वास्तविक किसान भी लाभ पाने से वंचित रह जा रहे हैं। सरकारी आंकड़ों पर गौर किया जाय, तो जिले के 90 प्रतिशत लोगों का आधार कार्ड बन चुका है। मगर इसके इतर जिला सहकारी बैंकों से आई रिपोर्ट में 21,113 किसानों के आधार नंबर नहीं दिया है। इससे इन लोगों का कर्ज माफ नहीं हो पा रहा है। जिला सहकारी बैंकों के आंकड़ों पर गौर किया जाय, तो एनपीए खाते वाले 30,147 किसानों का 23.60 करोड़ रुपये माफ करने का फैसला लिया गया। मगर जिले के मात्र 9034 किसानों ने ही अपना आधार नंबर देकर 8.53 करोड़ रुपये कर्जमाफी का लाभ लिया। 21,113 किसानों के आधार नंबर नहीं देने के कारण वह कर्जमाफी के लाभ से वंचित हो गए। इससे कोषागार में 15.07 करोड़ रुपये डंप पडे़ हैं।
विज्ञापन

इनसेट---------
कर्जमाफी में आधार है जरूरी
कर्जमाफी का लाभ पाने वाले किसानों के लिए आधार अनिवार्य कर दिया गया है। इस योजना में साफ तौर पर कहा गया है कि अगर किसी किसान के पास विशिष्ट पहचान पत्र आधार नहीं है, तो उसे योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यही वजह है कि अधिकांश लाभार्थी योजना से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
अधिकांश किसान जान बूझकर नहीं दे रहे आधार
साधन सहकारी समितियों से खाद और बीज के लिए कर्ज लेने वाले अधिकांश किसान जान-बूझकर नहीं दे रहे हैं। दरअसल में कुछ किसान ऐसे हैं, जिन्होंने राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज ले रखा था और उन्हें एक बार कर्जमाफी का लाभ मिल गया है। इसलिए वह खुलासा होने की डर से आधार नंबर नहीं दे रहे हैं। हालांकि गांव के अधिकांश किसान ऐसे भी हैं, जिनके नाम और पिता के नाम में गड़बड़ी होने कारण भी कर्जमाफी का लाभ नहीं मिला है।

वर्जन -------
जिले के 9034 किसानों ने अपना आधार नंबर दिया था, उनका एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ कर दिया गया है। सभी सचिवों और बैंकों से कर्जदार किसानों का आधार नंबर देने को कहा गया है, अब जिसका आधार आएगा, उसे दूसरे चरण में लाभान्वित किया जाएगा।
विजय बहादुर राव, महाप्रबंधक, जिला सहकारी बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed