{"_id":"5c2fb24fbdec22570a4207ea","slug":"131546629711-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जीवाड़ा करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जीवाड़ा करने वालों पर दर्ज कराएं एफआईआर
विज्ञापन

डीएम ने ब्लाकों की जांच न होने पर डीसी मनरेगा को लगाई फटकार
समीक्षा बैठक से गायब बिजली विभाग के एसी को कारण बताओ नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डीएम शंभु कुमार ने मनरेगा में गबन और जालसाजी करने वाले बीडीओ और लेखाकारों के खेल की जांच कराकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा है। मनरेगा की जांच नहीं कराने पर डीसी मनरेगा को फटकार लगाते हुए 60-40 के अनुपात को दुरुस्त नहीं करने वाले बीडीओ, लेखाकार और कार्यक्रम अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। विद्युतीकरण में लापरवाही बरतने पर एक्सईएन को नोटिस देने के साथ ही बैठक से गायब एसी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
शुक्रवार को डीएम ने विकास भवन सभागार में सभी विभागों की समीक्षा की। इस दौरान पता चला कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में विद्युतीकरण के लिए खंभे तो लगा दिए गए हैं, मगर तार नहीं खींचे गए हैं। डीएम ने अधिशासी अभियंता विद्युत को फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया । इधर, बैठक में अनुपस्थित रहे अधीक्षण अभियंता विद्युत से स्पष्टीकरण तलब किया है। मनरेगा की समीक्षा में कहा कि जिन ब्लाकों में 60-40 के अनुपात से अधिक भुगतान किया गया है, वहां के दोषी बीडीओ और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। डीसी मनरेगा ओमप्रकाश यादव को फटकार लगाते हुए गबन, जालसाजी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को कहा है।
इनसेट-----
मंत्री के पत्र का डीएम ने लिया संज्ञान
राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा ने मनरेगा में बगैर स्थलीय सत्यापन, सोशल ऑडिट, बिना मस्टर रोल के भुगतान होने की शिकायत डीएम से की थी। इस पर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच के बाद ही भुगतान का आदेश दिया है। डीएम ने इस संबंध में अलग से पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन
फोटो
मदरसा शिक्षकों ने मानदेय बढ़ाने की उठाई मांग
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। जिले के मदरसा शिक्षकों ने मानदेय बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की मांग की है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाया कि केंद्रांश 35 माह से नहीं आ रहा है। इससे मानदेय का भुगतान नहीं हो रहा है। जिलाध्यक्ष मो. सलमान के नेतृत्व में अबुल कलाम आजाद से निकला जुलूस कचहरी पहुंचा, जहां शिक्षकों ने राष्ट्रपति को संबोधित अपना ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रिजवान, सलीम, जीनत जहां, मो. शरीफ, शाहिद आदि मौजूद रहे।