{"_id":"5b02d2514f1c1bd2408b6eea","slug":"131526911569-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस के रूप में मनी राजीव गांधी की पुण्यतिथि
Updated Mon, 21 May 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सूचना क्रांति के जनक और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सोमवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कहा कि उच्च तकनीक से युक्त एक समृद्ध देश बनाने का संकल्प लेकर देश को जो दिशा दी, उसी का अनुसरण करके भारत समृद्ध राष्ट्र के रुप में दुनिया में स्थापित हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार में शामिल करके युवाओं का उत्साह बढ़ाया। शहर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कपिल द्विवेदी ने कहा कि जिस डिजिटल इंडिया की बात पीएम आज कर रहे हैं, पूर्व प्रधानमंत्री ने उसकी स्थापना 1984 में की थी। उस समय अटल बिहारी वाजपेयी ने इसका विरोध करते हुए कहा था, यह सपना कभी पूरा होने वाला नहीं है। कांग्रेसियों ने भारत रत्न राजीव गांधी की प्रतिभा पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दासुमन अर्पित किया। इस मौके पर वीके सिंह, इरफान अली, यमुना प्रसाद पांडेय, सुरेश शुक्ला, प्रेमशंकर द्विवेदी, सुरेश मिश्र, महेंद्र सिंह, रामजी चौबे, प्रदीप सौरभ, मो. बेलाल, लालप्रताप यादव आदि मौजूद रहे।