फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टाइनी शाखा संचालकों ने घेरा डीएम आवास

टाइनी शाखा संचालकों ने घेरा डीएम आवास

Fri, 29 Mar 2019 07:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
टाइनी शाखा संचालकों ने घेरा डीएम आवास
टाइनी शाखा संचालकों ने घेरा डीएम आवास
विज्ञापन

एसपी के गार्ड रखने के दबाव बनाने पर भड़के संचालक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के टाइनी शाखाओं पर एक-एक गार्ड की तैनाती का दबाव बनाने से नाराज संचालकों ने शुक्रवार को डीएम आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। संचालकों का कहना था कि उनकी आमदनी इतनी नहीं है कि वह गार्ड रख सकें। जिले की टाइनी शाखाओं को निशाना बनाने वाले बदमाशों पर लगाम लगाने के बजाए पुलिस ने संचालकों पर ही शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसपी ने निर्देश पर संचालकों के पास पहुंचने वाले थानेदार केबिन बनवाने, सीसीटीवी कैमरा लगवाने के साथ ही एक-एक गार्ड की तैनाती करने का दबाव बना रहे हैं। इधर, टाइनी शाखा संचालकों का कहना है कि उनकी इतनी कमाई नहीं है कि वह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर सकें। शुक्रवार को डीएम से मिलने पहुंचे संचालकों की मांग थी कि अगर उन्हें शस्त्र लाइसेंस दे दिया जाए तो वह अपनी सुरक्षा स्वयं कर लेंगे। अधिकारियों ने संचालकों की बातें सुनीं और आश्वासन देकर वापस किया। इस मौके पर राजबली मौर्य, विनोद मिश्र, शिव कुमार, मो. मोबीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed