{"_id":"59d4e40b4f1c1b78548b5a03","slug":"121507124235-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस यात्रियों को करनी होगी जेब ढीली
Updated Wed, 04 Oct 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। रोडवेज बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब अधिक किराया देना होगा। जहां यात्रियों को इलाहाबाद के लिये 6 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना पड़ेगा वहीं लखनऊ के लिये 17 रुपये चुकाना पड़ेगा। रोडवेज का किराया बढ़ाये जाने के बाद भी कंडम बसों में सफर कराने से यात्रा करने वालों में आक्रोश है। मॉडल रेलवे स्टेशन होने के बाद भी यहां यात्रियों को किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिल पा रही।
रोडवेज बस की हालत इतनी खराब है कि यात्रा के दौरान वह कहां दगा दे जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। परिवहन निगम की बसों में न खिड़की के शीशे है और न ही तो बंद व खुलने वाला दरवाजा। बरसात के दिनों में जहां बसों से सफर करने वाले यात्रियों को भीगना पड़ता है वहीं सर्दी के दिनों में ठंड का सामना करना पड़ता है। बसों की हालत सुधारने की बजाय परिवहन निगम किराया बढ़ाने में जुटा हुआ है। इससे अब यात्रियों को बस से यात्रा करना मंहगा पड़ेगा। अब तक इलाहाबाद का सफर करने वालों को 61 रुपये चुकाना पड़ता था, अब 67 रुपये का टिकट खरीदना होगा।
वहीं बस से लखनऊ का सफर करने वाले यात्रियों को 176 रुपये खर्च करने पड़ते थे ,मगर अब उन्हें 193 रुपये खर्च करना होगा। बतादें कि सात माह पहले भी रोडवेज विभाग ने किराया बढ़ाया था। इस बार रोडवेज विभाग की ओर से बढ़े किराये में दूर दराज सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा झटका लगा है। प्रति किमी पर नौ पैसा किराया बढ़ जायेगा। इससे यात्रियों की जेब खाली होगी। एआरएम रोडवेज पीके भाष्कर का कहना है कि बस किराया बढ़ाने की तैयारी को लेकर लखनऊ में बैठक चल रही है। अभी तक किसी प्रकार का शासनादेश नहीं आया है। आदेश आने के बाद बढ़ा किराया लागू कर दिया जाएगा।