{"_id":"5c76961dbdec22629b00860b","slug":"11551275549-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाभी पाकर गद्गद् हुई निर्मला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री के हाथों आवास की चाभी पाकर गद्गद् हुई निर्मला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री से आवास की चाभी पाकर निर्मला का खिला चेहरा
2022 तक सभी को मिलेगी पक्की छत, बेल्हा में साढ़े चार वर्षों में बांटे गए 52,451 लाभार्थियों को मिली पक्की छत
शहरी और ग्रामीण के साथ ही किसान सम्मान योजना और सौभाग्य के लाभार्थियों को बांटा प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज विकास खंड के भदारीकला गांव निवासिनी पिछड़ी जाति की निर्मला पत्नी तेजभान उस समय भावुक होकर सीएम के पांव छूने लगी, जब योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री आवास की प्रतीकात्मक चाभी और प्रमाणपत्र प्रदान किया। हालांकि निर्मला अकेली ही नहीं थी, बल्कि विभिन्न योजनाओं के 22 लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र दिए गए।
जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2022 तक सभी को पक्की छत मिलेगी। कहा कि बेल्हा में मात्र साढ़े चार वर्षों में 52,451 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और शहरी इलाकों के 7,421 लाभार्थियों को योजना पक्का मकान दिया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण आवास के सात, शहरी आवास के पांच, किसान सम्मान योजना के पांच, सौभाग्य योजना के पांच लाभार्थियों को प्रमाणपत्र बांटे।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि प्रदेश के लिए 13 मेडिकल कॉलेज मिलते ही मुख्यमंत्री ने सबसे पहले बेल्हा का नाम लिया था। कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह ने स्वागत और ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, सांसद हरिवंश सिंह, विनोद सोनकर, विधायकगण धीरज ओझा, संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, रामशिरोमणि शुक्ल, प्रेमलता सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, वरुण सिंह, अनिल सिंह, केके सिंह, हरिप्रताप सिंह, पवन गौतम प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
इनको मिला मुख्यमंत्री से सम्मान पत्र
प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत निर्मला, राजकली, कुसुम देवी, अमरुल निशा, गुड़िया, सोम्मारी, गीता, प्रधानमंत्री आवास शहरी के तहत अफरोज बानो, रीता शर्मा, दिलीप गुप्ता, रमा देवी, मनोज यादव को सम्मान पत्र दिया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत रमेश तिवारी, अरुण सिंह, रामसूरत मौर्य, संगीता तिवारी, गोविंद कुमार और सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क कनेक्शन वाले लाभार्थियों में माधुरी, राधेश्याम, आशीष पांडेय, अच्छेलाल, मुन्नीलाल के नाम शामिल है।
नपा अध्यक्ष ने सौंपा 2.75 लाख का चेक
पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की मदद के लिए नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह और पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह ने 2.75 लाख रुपये का चेक सीएम को सौंपा। नपा अध्यक्ष ने राम-सीता और लक्ष्मण का स्मृति चिह्न भेंटकर सीएम के पैर छूए।
सदर विधायक ने भेंट की गदा
सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री का संबोधन समाप्त होते ही गदा और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। विधायक की गदा देखकर मुख्यमंत्री मुस्करा उठे और फोटो खिंचवाई।
सांसद के मांग पत्र को निहारते रहे सीएम
सांसद हरिवंश सिंह जिले के विकास के लिए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपते हुए उनके कान में कुछ कहने लगे। पत्र लेते हुए सीएम सांसद के चेहरे को निहारते रहे। हालांकि सांसद ने पूरी तनमयता से अपनी बात कही।
शहीद के नाम डिग्री कॉलेज, पीएचसी स्थापना की मांग
संडवा चंद्रिका के रायतारा के शहीद कुंवर बहादुर सिंह की स्मृति में राजकीय डिग्री कॉलेज और पीएचसी खोलने का मांगपत्र युवा नेता दिनेश सिंह डकैता ने मुख्यमंत्री को सौंपा। मांग पत्र पर प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह और डा. महेंद्र सिंह के भी हस्ताक्षर हैं।
सड़क की चौड़ाई बढ़ाने की मांग
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने सीएम को ज्ञापन सौंपकर चिलबिला-पट्टी मार्ग की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े आठ मीटर करने, बीपीडी से बनी तेरहमील सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर करने की मांग की है।