फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   समझौता न करने पर हुई थी महिला की हत्या

समझौता न करने पर हुई थी महिला की हत्या

Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
समझौता न करने पर हुई थी महिला की हत्या
फोटो-
विज्ञापन

झगड़े में समझौता न करने पर हुई थी महिला की हत्या
वकील और उसकी भाभी के खिलाफ पति ने दर्ज कराई एफआईआर
पड़ोसियों से चल रहा था विवाद, 14 को कोर्ट में थी सुनवाई
कई लोगों से चल रही है अदावत, दिल्ली से पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका। मुकदमे में समझौता न करने पर महिला की गोली मार हत्या कर दी गई। परिवार के लोगों ने पड़ोस के रहने वाले वकील और उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि सुलह करने को लेकर इन लोगों ने धमकी दी थी। कोर्ट में 14 फरवरी को सुनवाई होनी थी। मृतका की गांव में कुछ अन्य लोगों से भी अदावत चल रही है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों के घर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी जयशंकर सरोज की पत्नी रानी सरोज की मंगलवार की रात घर के बाहर अलाव तापते समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जयशंकर अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। हत्या की खबर के बाद मौके पर पहुंचे एसपी एस आनंद ने छानबीन के बाद कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस मामले की छानबीन करने के साथ ही संदिग्ध लोगों की धरपकड़ करती रही। बुधवार को जयशंकर अपने बेटों के साथ घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। जयशंकर की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले अधिवक्ता लालता प्रसाद पांडेय व उसकी भाभी प्रेमा देवी पत्नी रामकुमार पांडेय समेत दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जयशंकर ने बताया कि पूर्व में मारपीट का मुकदमा लालता प्रसाद से चल रहा है। 5 फरवरी को न्यायालय में गवाही थी। 14 फरवरी को फिर डेट लगी थी। लालता व उसके पक्ष के लोगों ने धमकी दी थी कि मुकदमे में सुलह कर लो अन्यथा अंजाम बुरा होगा। एसओ अंतू ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। मृतका बीडीसी सदस्य का चुनाव भी वर्ष 2000 में लड़ चुकी है। वर्ष 1998 में उसका विवाद लालता पांडेय के परिवार से हुआ था। गांव के कुछ अन्य विवाद सामने आए हैं।
विज्ञापन


मां की लाश देख बेसुध हो गए बच्चे
रानी सरोज की हत्या की खबर सुनते ही परिजन रोने बिलखने लगे। दिल्ली में रहने वाला जयशंकर अपने बेटे सुनील व अनिल को लेकर घर रवाना हुए। उसकी बेटी पहले ही आ गई थी। थाने में मां की लाश देखते ही दोनों बेटे रोते हुए बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मम्मी को क्यों मारा गया साहब
अंतू थाने पहुंचे बेटे अनिल व सुनील थानाध्यक्ष व दरोगा से यही सवाल करते रहे कि साहब मम्मी को आखिर क्यूं मारा गया। उन्होंने तो ऐसी कोई गलती नहीं की थी। फिर उनकी हत्या किस लिए कर दी गई।

सुपारी लेकर शूटरों ने की रानी की हत्या
अंतू थाना क्षेत्र के रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी रानी सरोज की गोली मारकर जिस तरीके से हत्या की गई है। वह पेशेवर हत्यारे की करतूत लगती है। पेशेवर शूटर ने पहुंचते ही रानी के बारे में जानकारी ली। जैसे ही उसे पता चला कि रानी यही है। ताबड़तोड़ उसके सिर व गले में गोलियों की बौछार कर दी। ताकि वह जिंदा न बच सके। पति भी संदेह जता रहा है कि उसकी पत्नी की हत्या शूटरों से भाड़े पर कराया गया है।

लालता के मामले में थी मुकदमा वादी
रामनगर भोजपुर काशी का पुरवा निवासी रानी सरोज ने कई साल पहले मारपीट के मामले में पड़ोसी लालता व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों परिवार के बीच रार चल रही थी। बीडीसी सदस्य के चुनाव में भले ही रानी को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन वह दूसरे लोगों की राह में रोड़ा बन गई थी।



सब्जी विक्रेता को गोली मारने वालों पर केस
दो सगे भाइयों पर बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा, आरोपी घर से फरार
कोहड़ौर। सब्जी विक्रेता को गोली मारने के मामले में पड़ोसियों ने दो सगे भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपी घर छोड़कर फरार है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौसा निवासी राम बहादुर वर्मा सब्जी विक्रेता है। मंगलवार की रात कांधरपुर बाजार में सब्जी बेचने के बाद मोपेड से घर लौट रहा था। रास्ते में उसे दो लोगों ने गोली मार दी थी। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल लाए। डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। राम बहादुर वर्मा के बेटे पवन की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के रहने वाले बंशीलाल वर्मा और उसके भाई प्यारेेलाल वर्मा पुत्रगण गजाधर वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed