फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जिले के पांच हजार व्यापारियों को जीएसटी से मिलेगी मुक्ति

जिले के पांच हजार व्यापारियों को जीएसटी से मिलेगी मुक्ति

Fri, 11 Jan 2019 07:49 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
जिले के पांच हजार व्यापारियों को जीएसटी से मिलेगी मुक्ति
जिले के पांच हजार व्यापारियों को जीएसटी से मिलेगी मुक्ति
विज्ञापन

वार्षिक टर्नओवर 40 लाख करने से छोटे कारोबारियों को मिलेगा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) का दायरा बढ़ाने से जिले के मझोले और छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। सरकार के फैसले से वाणिज्य कर कार्यालय में पंजीकृत लगभग पांच हजार व्यापारियों को जीएसटी के पंजीकरण और भुगतान से मुक्ति मिल जाएगी। सरकार के फैसले से शुक्रवार को जिले के व्यापारी खुश दिखे।
जीएसटी परिषद की बैठक में 40 लाख रुपये तक का सालाना कारोबार करने वाले व्यापारियों को टैक्स चुकाने से छूट देने के फैसले के बाद जिले के अधिकांश व्यापारियों को लाभ मिलने जा रहा है। वाणिज्य कर कार्यालय में तकरीबन 7051 व्यापारी वर्तमान में पंजीकृत हैं। मगर इनमें से लगभग पांच हजार व्यापारी ऐसे हैं, जिनका वार्षिक टर्नओवर 40 लाख रुपये से कम है। इससे अब इन व्यापारियों को एक अप्रैल से वाणिज्य कर कार्यालय में न तो पंजीकरण कराना होगा और न ही टैक्स अदा करना होगा। दरअसल जिले में अधिकांश व्यवसायी ऐसे हैं, जिनका कारोबार जिले में ही सिमटा हुआ है। कुछ व्यापारी ऐसे हैं, जो थोक विक्रेताओं से अपना व्यवसाय चलाते हैं। फिलहाल शुक्रवार को सरकार के फैसले से जिले के वे व्यापारी बेहद खुश नजर आए, जिनका टर्नओवर चालीस लाख रुपये से कम है। बड़े व्यवसाइयों के लिए भी राहत मिली है। कंपोजिशन स्कीम की सीमा बढ़ाकर डेढ़ करोड़ करने और तिमाही रिटर्न फाइल करने के बजाए वार्षिक रिटर्न फाइल करने की छूट मिलने से बड़े व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

वर्जन-------
व्यापारी लंबे समय से जीएसटी का दायरा बढ़ाकर 40 लाख करने की मांग कर रहे थे। सरकार का फैसला तारीफ योग्य है। बेल्हा में छोटे व्यापारी सबसे अधिक हैं। इसलिए उन्हें फायदा मिलेगा।-राजेंद्र केसरवानी, जिलाध्यक्ष, व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-------
जीएसटी का दायरा बढ़ने से जिले के अधिकांश व्यापारी लाभान्वित होंगे। व्यापारियों में अधिकांश थोक विक्रेता शामिल हैं। फिलहाल जीएसटी की यह छूट एक अप्रैल से मिलनी है।-हरिसहाय सिंह, उपायुक्त, वाणिज्य कर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed