{"_id":"59db75df4f1c1b59678b4e73","slug":"11507554783-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टीकर निकालकर सरकारी वाहन का निजी इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टीकर निकालकर सरकारी वाहन का निजी इस्तेमाल
Updated Mon, 09 Oct 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। पशुपालन विभाग के डॉक्टरों को मिले सरकारी वाहनों से निजी कार्य निपटाएं जा रहे हैं। इसके लिए बहुउद्देश्यीय सचल वाहन पर लगे स्टीकर को निकाल दिया गया है।
पशुपालन विभाग के कैंप, टीकाकरण और आकस्मिक चिकित्सा शिविरों को सम्पन्न कराने के लिए शासन ने जिले को करीब 14 टाटा सूमो (चार पहिया वाहन) को बहुउद्देश्यीय सचल वाहन के रूप में दिया था। तत्कालीन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने 14 ब्लाकों में तैनात चिकित्सकों को यह वाहन प्रदान कर दिया। कुछ दिन तो सही प्रयोग किया गया, लेकिन सीवीओ के रिटायर होते ही जिले के वरिष्ठ चिकित्सक को सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया। बताया जाता है कि साथी को प्रभारी सीवीओ का चार्ज मिलते ही पशु चिकित्सक मनमानी पर उतर आए। बहुउद्देश्यीय वाहन को विभागीय कार्य में कम, बल्कि निजी कार्य में अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं। आलम यह है कि विभाग के वाहन पर लगे स्टीकर को निकाल दिया गया है। स्टीकर को इसलिए निकाला गया है कि आम आदमी देखने के बाद उनके इस खेल की जानकारी न हो सकें। इसकी शिकायत प्रभारी सीवीओ से होने के बाद कोई पहल नहीक़ी जा रही है। प्रभारी जिला पशु चिकित्साधिकारी विद्या भूषण सिंह इस बात से इंकार करते हैं। कहा कि हुए स्टीकर निकलने की जांच कराई जा रही है।