फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नहीं चली ईवीएम व वीवीपैट मशीन, देर से शुरू हुआ मतदान

नहीं चली ईवीएम व वीवीपैट मशीन, देर से शुरू हुआ मतदान

Sun, 12 May 2019 11:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नहीं चली ईवीएम व वीवीपैट मशीन, देर से शुरू हुआ मतदान
फोटो 000
विज्ञापन

नहीं चली ईवीएम व वीवीपैट मशीन, देर से शुरू हुआ मतदान
कहीं एक घंटे तो कहीं दो घंटे तक ठप रहा मतदान, कतार में लगकर मतदाताओं को करना पड़ इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव के दौरान जिले में कई जगहों पर ईवीएम व वीवीपैट में खराबी मिली। इसके चलते मतदान एक से दो घंटे तक बाधित हुआ। कंट्रोल रूम में शिकायत के बाद सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम व वीवीपैट भेजकर मतदान शुरू कराया।
शहर के भुलियापुर में सुबह 6.30 बजे से ही मतदान के लिए लोगों की कतार लग गई। मतदान केंद्र पर पीठासीन अधिकारी ने मार्कपोल के लिए ईवीएम व वीवीपैट मशीन चलाई, लेकिन नहीं चली। इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। करीब दो घंटे बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने दूसरी ईवीएम मशीन भेजकर मतदान शुरू कराया। इसी तरह शहर के भगवा, सेतापुर बूथ में ईवीएम खराबी के चलते एक घंटे बिलंव से मतदान शुरू हुआ। शहर के जीजीआईसी व महुली मेें दोपहर में ईवीएम खराबी से एक घंटे से अधिक समय तक मतदान बाधित रहा। लालगंज में कौशिल्यापुर, रामपुर आधार में एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। अजगरा के पूरे नेवाजी मे दोपहर 12 बजे के बाद ईवीएम में खराबी के चलते मतदान कार्य ठप हो गया। एक घंटे बाद मशीन बदलने पर मतदान शुरू हुआ। विश्वानाथगंज में सहिजनीपुर में ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। गड़वारा में लोहंगपट्टी ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

कोहड़ौर बूथ पर ईवीएम खराब होने से एक घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। इसी तरह रानीगंज क्षेत्र के थरिया, लच्छीपुर, भवानीगढ़, शाहपुर, भैसोना, गौरापूरेबदल, पटहटियाकला, जामताली, आधारगंज मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी के चलते दो घंटे देरी से मतदान शुरू हुआ। पट्टी के शीतलागज, कांसापट्टी, वसौली में ईवीएम खराब होने से दो घंटे से विलंब से मतदान शुरू हुआ। इससे कतार में लगे मतदाताओ को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed