{"_id":"61d0a9a7bf000500bc609c71","slug":"11-cases-were-resolved-in-the-complete-resolution-day-pratapgarh-news-ald3240044106","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में 11 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में 11 मामलों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैंसठ फरियादी आए, महज 11 शिकायतों का निस्तारण
डीएम की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। शनिवार को सदर तहसील में जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 65 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन सिर्फ 11 मामलों का ही निस्तारण हो सका। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतें किसी भी हाल में लंबित न रखी जाएं। डीएम ने कहा कि कहा कि राजस्व विभाग से संबंधित जो भी शिकायतें है, उनका निस्तारण पुलिस के साथ मौके पर जाकर करें। किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों की एसपी सतपाल अंतिल ने सुनवाई की एवं संबंधित अफसरों को निस्तारण के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में 24 शिकायतें राजस्व विभाग से, 25 पुलिस विभाग से, दो विकास विभाग से, एक चकबंदी विभाग से एवं 13 अन्य विभागों से संबंधित थीं। संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार श्रीवास्तव सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।