फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नम आंखों के बीच बीएसएफ के दरोगा का हुआ अंतिम संस्कार

नम आंखों के बीच बीएसएफ के दरोगा का हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 24 Feb 2019 07:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
नम आंखों के बीच बीएसएफ के दरोगा का हुआ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
नम आंखों के बीच बीएसएफ इंस्पेक्टर का हुआ अंतिम संस्कार
प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और सांसद हरिबंश ने दी श्रद्धांजलि
25 लाख की मदद, स्टेडियम व अस्पताल बनवाने का भरोसा
बेटे की नौकरी का भी आश्वासन, डीएम-एसपी भी डटे रहे
अमर उजाला ब्यूरो
संडवाचंद्रिका (प्रतापगढ़)। नम आंखों व कुंवर सिंह अमर रहे के नारों के बीच राजकीय सम्मान के साथ बीएसएफ के दरोगा का रायतारा गांव में रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह, कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद हरिबंश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिवार वालों की मांग को पूरा करने का भरोसा दिलाया। अंतिम संस्कार होने तक जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद डटे रहे।
अंतू थाना क्षेत्र के छतरपुर शिवाला रायतारा निवासी कुंवर बहादुर बीएसएफ में दरोगा थे। बर्फबारी में दबने से कुंवर बहादुर की मौत हो गई। 22 फरवरी की शाम परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मचा रहा। शनिवार की देर रात कुंवर बहादुर सिंह का पाथव शरीर लेकर बीएसएफ के इंस्पेक्टर काशी प्रसाद लखनऊ पहुंचे। वहां से सीआरपीएफ की टुकड़ी के साथ शव को रायतारा गांव लाया गया। लाश देखते ही पत्नी मिथिलेश सिंह, बेटे उपेंद्र सिंह व बहू गरिमा सिंह के साथ ही बेटी पूजा और सपना बिलखने लगे। रायतारा में डटे जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। रविवार की सुबह कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह शहीद के घर पहुंचे और पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुछ देर बाद जिले की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। सांसद हरिबंश सिंह ने भी बीएसएफ के दरोगा के पाथव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने शहीद की पत्नी मिथिलेश सिंह को मुख्यमंत्री की तरफ से 25 लाख रुपये का चेक देते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ का शोक संदेश पढ़कर सुनाया। परिजनों की मांग पर बीएसएफ के दरोगा कुंवर बहादुर के बेटे उपेंद्र सिंह को नौकरी का भरोसा देते हुए कहा कि गांव के प्रवेश द्वार पर गेट और गांव में अस्पताल व स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। सड़क का नाम कुंवर बहादुर के नाम पर रखा जाएगा। अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया। उनके पुत्र उपेंद्र सिंह के चिता को मुखाग्नि देते ही दरोगा गौरव त्रिपाठी की अगुवाई में अंतिम सलामी देते हुए जवानों ने फायर किया। इस दौरान भारत माता की जय और कुंवर बहादुर सिंह अमर रहें के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

इनसेट-------
रायतारा में डटे रहे पुलिस अफसर
बीएसएफ के दरोगा कुंवर बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचने पर पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे। सीओ रानीगंज रमेशचंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष अंतू समेत सांगीपुर के पुलिसकर्मी गांव में ही डटे रहे। सभी ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-----
पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने उमड़ा जनसैलाब
बीएसएफ के दरोगा कुंवर बहादुर सिंह का पार्थिव शरीर रायतारा पहुंचने पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बसपा नेता अशोक त्रिपाठी, एमएलसी प्रतिनिधि लाल साहब, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, राय साहब सिंह, सपा नेता संजय पांडेय, दिनेश सिंह डगैता, जिला पंचायत सदस्य रामअचल वर्मा, जिला पंचायत सदस्य भीमसेन सिंह राजू, प्रमुख प्रतिनिधि देशराज सिंह, भाजपा नेता वरुण सिंह, अजगरा ग्राम प्रधान मनोज सिंह, छोटे सरकार, दिलीप सिंह नेे श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इनसेट-----
मुख्यमंत्री से मिलेंगे परिजन
बीएसएफ के दरोगा कुंवर बहादुर सिंह के परिजनों ने रायतारा पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोती सिंह व प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह के सामने मांग करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जताई। परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया गया कि उन लोगों की सीएम से मुलाकात कराई जाएगी।
इनसेट-----
रातभर डटे रहे डीएम-एसपी
शनिवार की रात बीएसएफ के दरोगा का पाथव शरीर आने का इंतजार करते हुए प्रशासनिक अमला रात भर डटा रहा। डीएम व एसपी की मौजूदगी में एसडीएम सदर, खंड विकास अधिकारी संडवाचंद्रिका, तहसीलदार सदर डटे रहे। रात में ही बीएसएफ के दरोगा के घर तक जाने का रास्ता बनवा दिया गया। जिससे होकर पार्थिव शरीर घर तक ले जाया गया।
इनसेट----
नौकरी संग शस्त्र लाइसेंस देेन का दिया आश्वासन
बीएसएफ के दरोगा कुंवर बहादुर सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह और कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बेटे उपेंद्र को शस्त्र लाइसेंस देने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा उपेंद्र को नौकरी दिलाने का भी परिजनों को भरोसा दिलाया।

इनसेट--------
रायतारा पहुंचे जनसत्ता दल के अध्यक्ष राजाभैया
पूर्व मंत्री व कुंडा के निर्दल विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया रविवार की शाम रायतारा गांव पहुंचे। परिवार के लोगों को सांत्वना देने के साथ ही कहा कि वे परिवार के हर सुख-दुख में खड़े हैं। ऐसी घड़ी में परिवार के लोगों को सब्र से काम लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed