{"_id":"5b59d36d4f1c1b1e308b708d","slug":"101532613485-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही डूब जाता है गयासपुर मौली अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही डूब जाता है गयासपुर मौली अंडरपास
Updated Thu, 26 Jul 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश से गर्मी तो कम हो गई है, लेकिन जलभारव से आवागमन में जगह-जगह दिक्कतें हो गई हैं। सड़कों पर कीचड़ होने से परेशानी खड़ी हुई है तो हर बार की तरह से गयासपुर मौली के पास रेलवे ट्रैक के नीचे बना अंडरपास डूब गया। बृहस्पतिवार को इधर से गुजर रही टवेरा भी पानी में डूब गई। आसपास के लोगों ने ड्राइवर को बचाते हुए ट्रैक्टर से टवेरा निकलवाई गई।
कुंडा क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर कीचड़ गया है। इसके साथ ही जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी भी हो रही है। उधर, गयासपुर मौली के पास बना रेलवे के अंडरपास में पानी भर गया है। बृहस्पतिवार को पुल के नीचे से गुजर रही एक टवेरा पानी में डूब गई। इससे उसका चालक पवन पांडेय भी डूबने लगा। इस पर वहां मौजूद गांव के लोगों ने ड्राइवर को किसी तरह से बाहर निकाला। इसके साथ ही टवेरा को भी ट्रैक्टर के माध्यम से खिंचवाकर बाहर किया गया। गाड़ी को बाहर निकलवाने में पवन विश्वकर्मा, राहुल, अमर यादव, अरुण, धीरज, निखिल, विक्की, राकेश, रिंकू, रितिक, हितेश, सुनील, उत्सव, छोटू, रुपेंद्र आदि लोग लगे रहे।