फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   10 hours of power failure in Civil Lines Karanpur, consumers came out on the streets

Pratapgarh News: सिविल लाइंस करनपुर में 10 घंटे बिजली गुल, सड़क पर उतरे उपभोक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
10 hours of power failure in Civil Lines Karanpur, consumers came out on the streets
दहिलामऊ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सिविल लाइंस करनपुर में बुधवार देररात तक करीब 10 घंटे बिजली गुल होने पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। रात आठ से 11.30 बजे तक आक्रोशित लोग 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर को बनाने की मांग करते हुए सिविल लाइंस में सड़क पर उतर गए। आंबेडकर चौराहा से मीराभवन जाने वाली सड़क के दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ रही। बिजलीकर्मियों ने रात 11.30 बजे नए ट्रांसफॉर्मर को लगाकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया तो आक्रोशित लोग घर लौटे।
विज्ञापन

एसडीओ सोनू कुमार ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर आपूर्ति को बहाल किया गया। वहीं, गड़वारा रोड पर गायघाट पुल के गार्टर का हुक टूटने के बाद 11 हजार केवीए की मेन केबल पानी में तैरने लगी थी। निगम व बिजलीकर्मियों की टीम मरम्मत में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed