फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   posters of suspect put up public places ahead of modi rally in bahraich

मोदी की रैली से पहले क्यों चिपकाए आतंकी के पोस्टर?

Fri, 01 Nov 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 01 Nov 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
posters of suspect put up public places ahead of modi rally in bahraich

नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली से पहले पटना में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों से सबक लेते हुए यूपी पुलिस ने मोदी की बहराइच रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन


9 नवंबर को होने वाली इस रैली के लिए बहराइच में कई सार्वजनिक जगहों पर संदिग्ध आतंकी तहसीन अख्तर के पोस्टर चिपकाए गए हैं।

पटना धमाके का संदिग्ध तहसीन अख्तर इंडियन मुजाहिदीन के प्रमुख यासीन भटकल का साथी है। यासीन भी भटकल की तरह 2010 के वाराणसी धमाके में आरोपी है।

बहराइच के एसपी मोहित गुप्ता ने कहा, 'पटना धमाके मामले में तहसीन अख्तर का नाम सामने आया है। ऐसे में हमने कई जगहों पर सुरक्षा के लिए अख्तर के पोस्टर चिपकाए हैं। ये पोस्टर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, बाजार, सिनेमा हॉल और सरकारी कार्यालयों पर चिपकाए गए हैं।'
विज्ञापन


इसके अलावा रैली स्थल (सुखदेव मैदान) पर प्रोविंसल आर्म्ड कंस्टबलरी (पीएसी) के जवान भी तैनात किए जाएंगे।

सुखदेव मैदान पर काम करने वाले सभी मजदूरों की पहचान सत्यापित कर उन्हें पहचान पत्र दिए गए हैं। साथ ही रैली स्थल और अन्य जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा नेता और विधायक मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि 16 मजदूरों और करीब आधा दर्जन ठेकेदारों को पहचान पत्र दिए गए हैं।

वैसे भी बहराइच नेपाल से सटा इलाका है और बेहद संवेदनशील माना जाता है।

इस रैली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के हजारों कार्यकर्ता और अयोध्या से साधु-संतों के आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed