फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Police lathi charged villagers who were protesting by keeping dead bodies on road on Deoria Kasya road

दबंगई: पुलिस वाहन की टक्कर से किसान की मौत, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर किया लाठीचार्ज; शव छोड़कर भागे सभी

Fri, 22 Sep 2023 10:43 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Sep 2023 10:43 PM IST
सार

देवरिया-कसया मार्ग पर गांव के सामने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दी। लाठीचार्ज के दौरान आधा दर्जन ग्रामीण और एक सिपाही चोटिल हो गए। वहीं, ग्रामीण शव छोड़कर भाग गए।
 

विज्ञापन
Police lathi charged villagers who were protesting by keeping dead bodies on road on Deoria Kasya road
पुलिस ने ग्रामीणों पर की लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के देवरिया-कसया मार्ग पर गौरा गांव के पास गुरुवार देर रात डायल-112 के वाहन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। शुक्रवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीणों ने देवरिया-कसया मार्ग पर गांव के सामने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। गुस्साए लोग बीस लाख रुपये मुआवजे और पुलिस वाहन की पहचान कर केस दर्ज करने के मांग करने लगे।

विज्ञापन


मौके पर काफी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंच गए और देर शाम तक प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। इस बीच लोगों का गुस्सा और बढ़ने लगा। इसी बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। शव छोड़कर ग्रामीण भाग गए। लाठीचार्ज के दौरान आधा दर्जन ग्रामीण और एक सिपाही चोटिल हो गए। कुछ देर बाद माहौल शांत होने पर पुलिस ने तीन-चार लोगों के सहयोग से शव घर भिजवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गौरा गांव के रहने वाले शमुल्लाह (40) तथा गांव के ही हमीद (50) गुरुवार की देर रात धान फसल की सिंचाई करके घर लौट रहे थे। वह गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास पहुंचे ही थे, तभी पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने शमुल्लाह को मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही गांव में मातम का माहौल हो गया। घर के सदस्यों का कहना है कि पुलिस की गाड़ी से ठोकर लगी है। न्याय मिलना चाहिए। पत्नी शैला खातून सहित घर के अन्य सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर जा रहे परिजन देवरिया-कसया मार्ग पर गौरा चौराहे के पास मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन करने लगे, जिससे जाम लग गया। मौके पर सीओ सदर, रामपुर कारखाना और तीन थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजन बीस लाख रुपये मुआवजा, पुलिस वाहन को चिह्नित कर केस दर्ज करने और थानाध्यक्ष के हटाने की मांग करने लगे। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा और ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि गंभीर हालत में पुलिस उन्हें छोड़कर चली गई। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी पहचान नहीं हो सकी।


पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई, लेकिन वह शव ले जाने को राजी नहीं हुए। इसी बीच कुछ ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसी बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने भिजवा दिया। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है। लाठीचार्ज नहीं हुआ है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा और वाहन की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed