फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Zilla Panchayat members post Three nominations canceled

जिला पंचायत सदस्य पद के तीन नामांकन निरस्त

Thu, 15 Oct 2015 10:44 PM IST
Pilibhit
Pilibhit Updated Thu, 15 Oct 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। इसमें जिला पंचायत के तीन और बीडीसी के तीन नामांकन निरस्त हुए हैं। दो दिन में बीडीसी के कुल पांच पर्चे खारिज हो चुके हैं। अब शुक्रवार को नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।

विज्ञापन

पूरनपुर ब्लाक में होने वाले चौथे चरण के लिए जिला पंचायत की 11 सीटों के लिए सर्वाधिक 216 और बीडीसी के 274 सीटों के लिए 1158 नामांकन जमा हुए थे। बुधवार को इनकी जांच शुरू हुई। दो दिन चली जांच के बाद जिला पंचायत चुनाव के आरओ /सीडीओ इंद्रदेव द्विवेदी ने बताया कि जिला पंचायत के तीन नामांकन पत्र निरस्त हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें वार्ड दो के लालता प्रसाद और वार्ड 10 के प्रत्याशी आले नबी का प्रस्तावक संबंधित वार्ड के निवासी न होने के कारण और अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित वार्ड नंबर नौ की प्रत्याशी सुशीला के आवेदन में जाति प्रमाणपत्र संलग्न न होने के कारण निरस्त कर दिए गए हैं। अब 214 नामांकन शेष बचे हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नामांकन पत्रों की जांच के दूसरे दिन बीडीसी के तीन और नामांकन पत्र निरस्त किए गए। इससे नामांकन पत्रों के निरस्त होने की कुल संख्या अब पांच हो गई है। आरओ/ जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी तिलक सिंह ने बताया कि महिला सीट पर दो पुरुषों के दाखिल नामांकन पत्रों को बुधवार को खारिज कर दिया गया था। दूसरे दिन क्षेत्र पंचायत के वार्ड 16 के प्रत्याशी हरसुबरन लाल स्वयं प्रत्याशी होने के साथ ही इसी वार्ड से चुनाव लड़ रहे एक अन्य प्रत्याशी के प्रस्तावक भी थे। उन्होंने स्वयं अपना नाम निरस्त करने की अपील की थी। वार्ड 106 की प्रत्याशी पूनम वर्मा की उम्र कम होने और वार्ड 252 शेरपुरकलां की प्रत्याशी रानी बेगम उर्फ बेबी का प्रस्तावक संबंधित वार्ड का न होने पर नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए। इससे अब क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों की संख्या 1158 से घटकर 1153 बची है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed