फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Zeeshan became deputy collector

डिप्टी कलेक्टर बने जीशान

Thu, 26 Mar 2015 11:40 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 26 Mar 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Zeeshan became deputy collector
कड़ी मेहनत और सच्ची लगन से कोई भी
विज्ञापन
मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह साबित कर दिखाया है शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक जंगी हुसैन अंसारी के होनहार पुत्र जीशान ने। पीसीएस की परीक्षा पास कर डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल किया है। घर व मोहल्ले में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

शहर के मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी जंगी हुसैन जिला सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक हैं। तीन बेटोें में बड़ा बेटा जीशान ने कुछ माह पूर्व पीसीसी परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में इसे पास कर लिया। 14 जनवरी को परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी शुरू की। 11 मार्च को हुए इंटरव्यू का परिणाम बृहस्पतिवार सायं घोषित कर दिया गया। जिसमें जीशान का चयन डिप्टी कलेक्टर पद के लिए हुआ है।

जीशान ने बताया कि वह वर्तमान में सीतापुर जिला अस्पताल में बतौर यूनानी चिकित्सक पद पर तैनात हैं। उसने अपनी प्रांरभिक शिक्षा चिरौंजीलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से प्राप्त की है। वर्ष 2006 में इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास करने के बाद उन्होंने 2012 में अलीगढ़ यूनानी एंड आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज से बीयूएमएस की डिग्री हासिल की।

 इसके बाद कुछ दिन पीलीभीत जिला अस्पताल में डॉ. सीबी चौरासिया के साथ रहे। फिर सीतापुर में बतौर युनानी चिकित्सक तैनाती मिल गई। जीशान अपनी इस सफलता का श्रेय पिता जंगी हुसैन, मां नसीब बानो, जिला अस्पताल के डॉ. सीबी चौरसिया, बहनोई डॉ. सिराज अहमद, डॉ. शमशाद अहमद, डॉ. यासमीन, डॉ. आसिफ हुसैन उस्मानी एवं दोस्तों को देते हैं। जीशान की इस उपलब्धि पर घर व मोहल्ले में जश्न का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed