{"_id":"926cc176c7b64822e1633d8eb0cd47ad","slug":"yuemvi-began-in-bcom-the-admission-process-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएमवी में शुरू हुई बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएमवी में शुरू हुई बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया
Pilibhit
Updated Tue, 28 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपाधि महाविद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति के निधन के चलते बीए व बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई, लेकिन बीकॉम की कटऑफ मेरिट गुपचुप तरीके से जारी कर विद्यार्थियों के प्रवेश लिए गए। मेरिट लिस्ट में सिर्फ कामर्स के ही विद्यार्थियों को शामिल किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय में पांच दिन पूर्व आर्ट व कृषि के विद्यार्थियों के बीकॉम में होने वाले दाखिले को गलत बताते हुए डीएम ने प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी। इसके बाद प्राचार्य डॉॅ. प्रमोद कुमार सिंह ने स्पष्ट कर दिया था कि आर्ट व कृषि विषय के छात्रों का बीकॉम में दाखिला वह नहीं लेंगे। सोमवार को डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने मामले की जांच शुरू कर दी। माना जा रहा था कि जांच पूरी न होने तक बीकाम की प्रवेश प्रक्रिया रुकी रहेगी। इधर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति के निधन के चलते महाविद्यालय में शोकसभा करने के बाद बीए व बीएससी की प्रवेश प्रक्रिया रोक दी गई, लेकिन बीकॉम की कटऑफ मेरिट गुपचुप तरीके से जारी कर प्रवेश लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। दोपहर करीब दो बजे तक 22 विद्यार्थियों ने बीकॉम में एडमिशन लिए। मेरिट में सिर्फ कॉमर्स के विद्यार्थियों को ही शामिल किया गया। इधर प्राचार्य ने बताया कि बीकॉम की पहली कटऑफ जारी की गई है। बीकॉम की प्रवेश प्रक्रिया में पहले ही काफी देरी हो चुकी है इसीलिए मंगलवार से ही एडमिशन शुरू किए गए हैं। पहले कामर्स के विद्यार्थियों को वरीयता दी गई है। इसके बाद ही साइंस व मैथ वालों के प्रवेश लिए जा जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि बीए व बीएससी की दूसरी कटऑफ में शामिल विद्यार्थियों के प्रवेश 29 जुलाई को लिए जाएंगे।
विज्ञापन
रामलुभाई कॉलेज में जारी
रही प्रवेश प्रक्रिया
रामलुभाई साहनी महिला विद्यालय में मंगलवार को प्रवेश प्रक्रिया जारी रही। प्राचार्य डॉ. सुनीता सक्सेना ने बताया कि बीकॉम में 50, बीएससी बायो में 68 व बीएससी मैथ में 62 छात्राओं ने एडमिशन लिए।
विज्ञापन