{"_id":"69ab2f0ef54f4b74bb0e4db2","slug":"youths-accused-of-molesting-a-girl-at-gunpoint-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-154942-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: युवकों पर तमंचा दिखाकर युवती से छेड़खानी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: युवकों पर तमंचा दिखाकर युवती से छेड़खानी का आरोप
विज्ञापन
तहरीर मिलने पर पुलिस ने शुरू की जांच, पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
पूरनपुर। होली के दिन दीवार फांदकर घर में घुसे तीन युवकों पर तमंचा दिखाकर युवती से छेड़खानी का आरोप लगाया गया। युवती की मां की शिकायत पर आरोपी ने हसिया से वार कर उनको घायल कर दिया।
घटना क्षेत्र के एक गांव में चार मार्च सुबह करीब चार बजे की है। युवती ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि गांव के तीन युवक उससे कई दिनों से छेड़खानी करते रहे हैं। विरोध पर उसके माता-पिता की हत्या और उसके अपहरण की धमकी देते हैं। आरोपियों ने गांव में रहना मुश्किल कर दिया है। आरोप लगाया कि कि चार मार्च सुबह चार बजे दीवार फांदकर घर में घुसे युवकों ने उससे छेड़खानी की। चिल्लाने की कोशिश पर उस पर तमंचा तान दिया। पास में सो रही उसकी छोटी बहन का मुंह दबा दिया। बहन के चीखने पर आरोपी घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
युवती का आरोप है कि पांच मार्च को उसके माता-पिता गांव में होली मिलने गए थे। इस दौरान आरोपी दोपहर तीन बजे फिर उसके घर में घुस आए और उससे छेड़खानी की। माता-पिता के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी। इस पर उसकी मां के शिकायत करने पर एक आरोपी ने हसिया से वार कर घायल कर दिया। कोतवाल पवन पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -