{"_id":"61a524ce063bdf5da0547cc2","slug":"youth-s-body-found-in-lake-pilibhit-news-bly4677157183","type":"story","status":"publish","title_hn":"मछली पकड़ने गए युवक की लाश झील में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मछली पकड़ने गए युवक की लाश झील में मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मझोला। न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम गिधौर के समीप उत्तराखंड सीमा पर स्थित झील में सोमवार को प्रेम कुमार की लाश मिली है। शव बुरी तरह से गला होने के कारण पहचाने में बहुत मुश्किल हो रही थी।
उसके भाई गुड्डू ने बताया कि प्रेम कुमार पहले भी कई बार बिना बताए बाहर मजदूरी करने के लिए चला जाया करता था। मगर घर पर रहते हुए प्रेम कुमार मछली मारने का काम भी किया करता था। घर में कोई और न होने के कारण मछली मारने जाने की किसी को कोई जानकारी नहीं थी। जिसकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को उत्तराखंड की सीमा में झील के बीचोबीच लाश उतराती हुई दिखी तब आसपास के लोगों ने सूचना दी। पुलिस ने प्रेम कुमार के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया गया। प्रेम कुमार से दो बड़े भाई छत्रपाल, गुड्डू और छोटे दो भाई रामचंद्र , लाला राम हैं। सभी मजदूरी करने के लिए घर से बाहर रहते है। सत्तरामील पुलिस चौकी प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि गिधौर ग्राम उत्तराखंड सीमा से सटा ग्राम है। जब शिनाख्त कराई गई तो यह लाश प्रेम कुमार की निकली।