{"_id":"61eafe9c2869a026247e41b8","slug":"youth-know-your-vote-power-pilibhit-news-bly473239218","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा समझे अपनी वोट की ताकत, साथियों को भी करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा समझे अपनी वोट की ताकत, साथियों को भी करें जागरूक
विज्ञापन
बरखेड़ा कस्बे के एक स्कूल में मतदान की शपथ लेती छात्राएं। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत/बरखेड़ा। ज्यादा से ज्यादा मतदान हो इसके लिए प्रशासन पूरे जिले में जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। शुक्रवार को बरखेड़ा के देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें डीएम ने युवाओं से मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने और अपने साथियों को भी जागरूक करने की अपील की। इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ।
डीएम पुलकित खरे ने कहा कि जिले में युवा मतदाताओं की संख्या काफी है। जिनका वोट इस बार ही बना है उन्हें अपने वोट की ताकत समझनी चाहिए। अपना मनपसंद उम्मीदवार चुने। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ठान ले कि आज से 22 फरवरी तक जो भी परिवार का सदस्य, मित्र एवं संबंधी तथा परिचित मिलेगा उसे बूथ पर जाकर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान के दौरान नोटा का बटन रखा है। अगर आप के हिसाब से कोई प्रत्याशी नहीं है तो आप नोटा का बटन भी दबा सकते हैं।आप लोगों के मतदान करने से ही सिस्टम बनता है। मतदान का प्रतिशत कम रहने से अच्छा उम्मीदवार चुनकर नहीं आ पाता है।
इससे पहले पंडित देवदत्त शर्मा जनता इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के संबंध में नाटक प्रस्तुत किया।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, उप जिला अधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। डीएम ने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र एवं छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान कराने के बाबत शपथ दिलाई। डीएम बाद में कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर टीकाकरण का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एसके सिंह को सभी स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशाओं आदि कर्मचारियों को बूस्टर डोज लगवाने के निर्देश दिए। डीएम ने अब तक 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों के लग चुके टीके के संबंध में भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली।