फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth from another community caught with girl, commotion

Pilibhit News: युवती के साथ दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, हंगामा

Fri, 20 Jun 2025 10:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Youth from another community caught with girl, commotion
पीलीभीत। दूसरे समुदाय के युवक के साथ युवती की मौजूदगी की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया। युवक के दूसरे समुदाय का होने के चलते कुछ देर हंगामा हुआ। इसके बाद संगठन के कार्यालय ले जाकर उससे पूछताछ की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा के निकट का है। युवती के दूसरे समुदाय के युवक के साथ मौजूद होने का पता चलने पर हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। युवती को छोड़कर युवक को मोहल्ला साहूकारा स्थित संगठन के कार्यालय लाया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल में कई युवतियों के अलावा एक महिला आरक्षी का फोटो भी मिला। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। जानकारी के बाद युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। युवक शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद का निवासी बताया जा रहा है। युवती भी शहर की ही रहने वाली है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed