फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Youth dies due to current, angry people jammed the highway

करंट से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने जाम किया हाईवे

Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current, angry people jammed the highway
सुखलाल का फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। खेत जा रहे युवक सुखलाल पासवान (30) की मंगलवार को सुबह घुंघचाई में खुली पड़ी बिजली लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह नौ बजे मैगलगंज हाईवे जाम कर दिया। पुलिस से भी धक्का-मुक्की हुई। युवक की पत्नी की ओर से बिजली विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

घुंघचाई निवासी सुखलाल पासवान गांव के बाहर शौच के लिए गया था। इस दौरान जमीन में पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से उसे तेज करंट लगा। सीएचसी लाए गए सुखलाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोग विद्युत उप केंद्र पहुंचे। लोगों का गुस्सा देख उपकेंद्र में मौजूद कर्मचारी खिसक गए। बाद में उप केंद्र के सामने मैगलगंज हाईवे पर लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब 45 मिनट जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे बलरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद लोगों ने इसी हाईवे पर युवक के घर के सामने एरियल बंच कंडक्टर लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर फिर जाम लगा दिया। ट्राली में लादकर ले जाए जा रहे बॉक्स और अन्य सामान को फेंकना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस से प्रदर्शनकारी कुछ महिलाओं ने धक्का मुक्की की। इस बार करीब सवा घंटे तक हाईवे पर जाम रहा। सूचना पर एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल अशोक पाल ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को बमुश्किल शांत किया। कोतवाल अशोकपाल ने युवक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंच कंडक्टर डालने के लिए खोली गई थी बिजली लाइन - गांव के लोगों ने बताया कि एरियल बंच कंडक्टर डालने के लिए बिजली लाइन के तार खोले गए थे। इन तारों में सुबह अचानक करंट आया और सुखलाल की मौत हो गई। एसडीओ प्रवीण कुमार कनौजिया का कहना है कि तार खुले पड़े थे या बिजली लाइन का तार टूटकर गिरा है, यह जांच का विषय है। जिस युवक की मौत हुई है, उसके परिजनों को उचित आर्थिक सहायता दिलाने के लिए विद्युत विभाग कार्यवाही कर रहा है।
बिजली चोरी रोकने के लिए 25 गांव में डाली जा रही है एबीसी लाइन- बिजली चोरी रोकने के लिए 25 गांवों में बिजली लाइनें बदली जा रही हैं। खुले तारों के स्थान पर एरियल बंच कंडक्टर (एबीसी) की लाइन डाली जा रही है। जेई हरीशंकर ने बताया कि शुरूआत में 25 गांव में एबीसी डालने की योजना है। इसमें खमरिया पट्टी, रंपुरा कपूरपुर, मुजफ्फरनगर, मोहनपुर जप्ती, जटपुरा, बंजरिया, बिलहरी में बंच कंडक्टर डालने का काम शुरू करवा दिया गया है। संवाद
देर शाम बिजली विभाग के कर्मचारी, ठेकेदार पर रिपोर्ट दर्ज - कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि युवक की पत्नी ममता की ओर से बिजली विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोट दर्ज की गई है। ममता देवी ने अपनी तहरीर में कहा है कि बिजली विभाग के ठेकेदार एलटीआर तार बदलने का काम एनसीसी कंपनी की ओर से किया जा रहा है।

विमलेश पांडेय के खेत से गोपी शुक्ला के मकान तक केबिल बदली गई। उसके आगे के तार खुले छोड़ दिए गए। उनके पति जमीन में पड़े तार की चपेट में आ गए। बिजली विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार की लापरवाही से उनके पति की मौत हुई है। एफआईआर में किसी कर्मचारी या ठेकेदार का नाम नहीं खोला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed